भीलवाड़ा

हनुमान जयंती पर आकर्षक चोलो से सजाया प्रतिमाओं को

कोविड-19 के चलते नहीं हुए सामूहिक कार्यक्रममंदिरों में दूर से ही दर्शन कर लौटे श्रद्धालु
2 min read
Apr 27, 2021
हनुमान जयंती पर आकर्षक चोलो से सजाया प्रतिमाओं को
हनुमान जयंती पर आकर्षक चोलो से सजाया प्रतिमाओं को

भीलवाड़ा।
कोरोना संक्रमण के चलते इस बार भी हनुमान जयन्ती सादगी के साथ मनाई गई। मदिरों में कोई सामूहिक आयोजन नहीं हुए तो आरती में भी पांच-छह जनो से अधिक लोगों को मंदिर में प्रवेश तक नहीं दिया गया। आरती के दौरान जय हनुमान ज्ञान गुण सागर, जय कपीस तिहुं लोक उजागर की गूंज इस बार भक्तो के मुख से मंदिरों में सुनाई नहीं दी। हनुमान जयंती पर मंगलवार को विशेष रूप से हनुमान जी की प्रतिमाओं को आकर्षक चोला चढ़ाकर मंदिर का श्रृंगार किया गया। भक्तों ने दूर से ही हनुमान जी के दर्शन कर सुख शांति व देश को कोरोना मुक्त करने की कामना की।
संकट मोचन हनुमान मंदिर के महन्त बाबुगिरी महाराज ने बताया कि इस बार हनुमान जयन्ती के मौके पर २५ सौ क्विंटल काजू कतली का भोग नहीं लगाया गया है। लेकिन मिल्क केक काटकर हमुमान जी का जन्म दिवस मनाया गया। वही प्रतिमा पर विशेष चोला चढ़ाया गया। मंदिर को सजाया गया। बाहर से ही लोगों ने दर्शन किए।
बालाजी मार्केट स्थित पेंच के बालाजी मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा सहित राम दरबार का भव्य श्रृंगार किया गया। हनुमान जी को आम, मिठाई, तरबूज सहित अन्य फलों का भोग लगाया गया। मंदिर के महंत पंडित आशुतोष शर्मा ने बताया कि कोविड-19 गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए भक्तों को दर्शन करवाए गए। शहर के अन्य मंदिरों में भी कोविड-19 गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए सूक्षम रुप में हनुमान जयंती महोत्सव मनाया गया। मंदिरों में भी भक्त दर्शन के लिए पहुंचे और दूर से ही 2 गज दूरी का पालना करते हुए दर्शन कर पुन: अपने घर लौटे। अधिकांश लोगों ने घरों में ही पूजा पाठ कर हनुमान जयंती मनाई। कई घरों में लोगों ने सहपरिवार हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। इसके अलावा पंचमुखी हनुमान मंदिर, टंकी के बालाजी, पूरणदासजी की बगीची, क्वारा का हनुमानजी समेत अन्य हनुमान मंदिर में दोपाहर १२ बजे आरती की गई।

Updated on:
27 Apr 2021 09:59 pm
Published on:
27 Apr 2021 09:59 pm
Also Read
View All
भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा: मोहन भागवत और राष्ट्रसंत पुलक सागर के बीच सनातन रक्षा, गोसेवा और डेमोग्राफी पर चर्चा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

जयपुर से 50 KM दूर BJP की ‘शाही बाड़ेबंदी’: कोई स्विमिंग में मस्त, तो कोई भक्ति में लीन; नाप-तोलकर बात कर रहे प्रत्याशी