भीलवाड़ा

राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली

जन्म से 5 साल तक के बच्चों को आज पिलाई जाएगी वैक्सीन

less than 1 minute read
Jan 30, 2021
राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली

भीलवाड़ा।
राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को स्वास्थ्य एवं नर्सिंग कर्मियों ने शहर में जन जागरूकता रैली निकाली। रैली में नर्सिंग छात्र एवं छात्राओं ने तख्ती एवं बैनर के माध्यम से पोलियो वैक्सीन पिलाए जाने के संदेश दिए। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ शलभ शर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम में एमजीएच अधीक्षक डॉ. अरुण गौड, सीएमएचओ डॉ मुस्ताक खान, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सीपी गोस्वामी, आरसीएचओ डॉ. संजीव शर्मा, पल्स पोलियो नोडल अधिकारी डॉ. अमोल पारीक, डॉ. संदीप उपाध्याय, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. इंदिरा पोल, जिला वैक्सीन समन्वयक राजेंद्र पारीक सहित थे। जन्म से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो वैक्सीन रविवार सुबह 9 से सायं 5 बजे तक पोलियो बूथ पर पिलाई जाएगी।
एसीएमएचओ डॉ. सीपी गोस्वामी ने बताया कि अभियान के तहत 3 लाख 68 हजार 573 बच्चों को पोलियो वैक्सीन पिलाए जाने का लक्ष्य है। कार्यक्रम तीन दिवसीय होगा। पहले दिन पोलियो बूथ पर वैक्सीन पिलाई जाएगी। दूसरे व तीसरे दिन घर-घर जाकर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा भ्रमण कर वंचित बच्चों को वैक्सीन पिलाई जाएगी। रविवार को शहर सहित जिले में चयनित स्थानों पर पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर भी स्वयंसेवी संगठनों द्वारा पोलियो वैक्सीन पिलाई जाएगी।

Published on:
30 Jan 2021 09:09 pm
Also Read
View All