भीलवाड़ा

रोजगार बढ़ाने में मदद करे बैंकिंग व औद्योगिक सेक्टर:जयशंकर

स्टेट बैंक पदाधिकारियों की उद्योगपतियों के साथ सम्पर्क बैठक

less than 1 minute read
Aug 27, 2021
रोजगार बढ़ाने में मदद करे बैंकिंग व औद्योगिक सेक्टर:जयशंकर

भीलवाडा।
डेढ़ वर्ष के कोरोना काल के मद्देनजर अब बैंकिंग एवं औद्योगिक सेक्टर का जिम्मा है कि आमजन को रोजगार एवं आर्थिक उन्नति में सहयोग करे। इससे देश में औद्योगिक उत्पादन एवं अन्य सेवाओं की मांग बढ़ेगी एवं उद्योग पूर्ण संचालन कर सकेंगे। अंतराष्ट्रीय परिपेक्ष्य में देश की अर्थव्यवस्था मजबूत करने के लिए निर्यात प्रोत्साहन जरूरी है। इसमें बैंकिंग उद्योग का भूमिका अहम है। यह बात स्टेट बैंक के कॉमर्शियल क्लांइट ग्रुप के मुख्य महाप्रबंधक मुम्बई एस जयशंकर ने मेवाड़ चेम्बर में शुक्रवार को सम्पर्क बैठक में कहीं।
उन्होंने कहा कि बड़े खातेदारों, कॉरपोरेट अकाउंट में कई तरह की विशेष जरूरतें होती है। निर्यात एवं विदेशी मुद्रा लेनदेन के लिए बैंकिंग सेक्टर में विशेषज्ञों की आवश्यकता होती है। इस दृष्टिकोण से स्टेट बैंक ने कॉमर्शियल क्लांइट ग्रुप का गठन किया है। आज आईटी के दौर में त्वरित सेवाओं के लिए केन्द्रीयकृत सेवाएं भी प्रदान की जा रही है। जहां किसी भी शहर से ग्राहक बैंक सेवाएं ले सकता है। भीलवाड़ा के साथ जयपुर में बैंक की कॉमर्शियल शाखाएं है लेकिन आमजन एवं उद्योगों की सेवा के लिए भीलवाड़ा में 2 एसएमई एवं अन्य कई शाखाएं हैं।
कॉमर्शियल क्लांइट ग्रुप दिल्ली के महाप्रबंधक सुनील विनायक जोडे ने कहा कि भीलवाड़ा के उद्यमियों को बैंकिंग सेवा की जरूरत के आकलन के लिए निजी रूप से उद्यमियों से चर्चा करने आए हैं। कॉमर्शियल शाखा जयपुर के उपमहाप्रबंधक अशोक कुमार सोनी ने वर्किंग कैपिटल, प्रोजेक्ट फाइनेंस, टर्म लोन, टेक्नोलॉजी आधारित विदेशी मुद्रा लेनदेन की विशेष सुविधाओं की जानकारी दी।
चेम्बर अध्यक्ष जीसी जैन ने भीलवाडा में स्टेट बैंक की पूर्ण समर्पित एक्सपोर्ट फाइनेंस ब्रांच खोलने की मांग की। महासचिव आरके जैन ने भीलवाड़ा में कॉमर्शियल ब्रांच उन्नत करने की मांग की। अध्यक्ष जीसी जैन, महासचिव आरके जैन, एसएन मोदानी, जेसी लढ्ढा, दिनेश नौलखा, अनुराग सोनी, प्रवीण जैन ने अतिथियों का स्वागत किया।

Published on:
27 Aug 2021 10:14 pm
Also Read
View All