भीलवाड़ा

बस्सी भी पढ़ाएगा कृषि की पढ़ाई

राजस्थान में करीब दो सौ बीघा क्षेत्र में एक और कृषि महाविद्यालय संचालित होगा। इसके भवन निर्माण के लिए 7.60 करोड़ रुपए की निविदा स्वीकृत होने के साथ ही कार्यादेश भी जारी कर दिए गए हैं। bassee bhee padhaega krshi kee padhaee

less than 1 minute read
बस्सी भी पढ़ाएगा कृषि की पढ़ाई

राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने बताया कि चित्तौडग़ढ़ विधानसभा क्षेत्र के बस्सी पंचायत भवन में संचालित राजकीय कृषि महाविद्यालय को आने वाले समय में स्वयं का भवन उपलब्ध हो जाएगा।

इसके लिए 7 करोड़ 60 लाख रुपए की निविदा मंजूर होकर कार्यादेश जारी हो गए हैं। नक्शे भी तैयार किए जा रहे हैं। कार्य आदेश जारी होने से शीघ्र निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। मुख्य अभियंता बीएलसीजी पीडब्ल्यूडी ने जयपुर की एक ठेका कंपनी को निर्माण की स्वीकृति सौंपी है। कृषि महाविद्यालय में कक्षा कक्षों के साथ ही डीन कार्यालय का निर्माण किया जाएगा, इससे कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों को शिक्षण कार्य के लिए अच्छा माहौल मिल सकेगा।

वर्तमान में बस्सी पंचायत भवन परिसर में कॉलेज का अस्थाई तौर पर संचालन हो रहा है। कॉलेज के भवन निर्माण को लेकर ग्राम पंचायत ने बस्सी में 200 बीघा भूमि आवंटित की है। राजकीय कृषि कॉलेज का संचालन पिछले वर्ष से शुरू हो गया था। इस वर्ष दूसरा सत्र शुरू होगा।

Published on:
23 Jul 2023 04:27 pm
Also Read
View All