भीलवाड़ा

डॉक्टर को पीटा, घसीटते लाए बाहर, वीडियो वायरल, सीसी फुटेज देख आप रह जाएंगे हैरान

राजीव गांधी ऑडिटोरियम के निकट भंसाली अस्पताल में एक युवक व साथ‍ियों ने चेम्बर में घुसकर डॉक्टर व स्टाफ से भी मारपीट की।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Mar 2019, 7:49 PM IST
Beating personal physicians and staff in bhilwara
Beating personal physicians and staff in bhilwara

भीलवाड़ा।

राजीव गांधी ऑडिटोरियम के निकट भंसाली अस्पताल में घुसकर डॉक्टर डॉ. मनीष भंसाली को सोमवार को चेम्बर से घसीट कर बाहर लाने और उनकी पिटाई करने का वीडियो मंगलवार को वायरल हो गया। माणिक्यलाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष टीकमचंद जाट और उसके दस-बारह साथी डॉक्टर के साथ मारपीट कर रहे है। यहीं नहीं बचाव में आई महिला कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की गई।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही शहर में चर्चा का विषय हो गया। डॉक्टर की ओर से सुभाषनगर थाने में सोमवार रात मामला दर्ज कराया गया था। थानाधिकारी अजयकांत का कहना है कि मामले में आरके कॉलोनी निवासी रतनलाल सेन को गिरफ्तार कर लिया है। सरगना जाट समेत अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद सभी भूमिगत हो गए। उधर, इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. केके भण्डारी ने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। उनका कहना था कि सरगना समेत अन्यों को गिरफ्तार नहीं करने पर डॉक्टर आंदोलन करेंगे।

Updated on:
12 Mar 2019, 7:49 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Panchayat Chunav: वोटों की गिनती पूरी किए बिना ही घोषित कर दिया परिणाम, राजस्थान में यहां सरपंच चुनाव की काउंटिंग में बड़ी चूक

भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Bhilwara Zila Parishad Chunav 2026: जिला परिषद और 9 पंचायत समितियों के लिए कल होगा मतदान, 1110 बूथों पर पड़ेंगे वोट