निलंबित आबकारी निरोधक दल के प्रभारी महिपाल सिंह के स्थान पर नसीराबाद के सहायक आबकारी अधिकारी अचल सिंह भाटी को सौंपी कमान। मांडलगढ़ आबकारी थाने में विभिन्न जिलों से दस सिपाहियों को मोर्च पर लगाया। जिला आबकारी व पुलिस की टीमों ने दो दिन में 25 हजार लीटर वॉश नष्ट की, धावे जारी।
भीलवाड़ा। मांडलगढ़ थाना क्षेत्र के सारण का खेड़ा में जहरीली शराब से अचेत हुए पांच जनों की हालत शनिवार को भी चिंता जनक बनी रही , चिकित्सकों की टीम उनके स्वास्थ्य पर रखे हुए है निगरानी, निलंबित आबकारी निरोधक दल के प्रभारी महिपाल सिंह के स्थान पर नसीराबाद के सहायक आबकारी अधिकारी अचल सिंह भाटी को सौंपी कमान। मांडलगढ़ आबकारी थाने में विभिन्न जिलों से दस सिपाहियों को मोर्च पर लगाया। जिला आबकारी व पुलिस की टीमों ने दो दिन में २५ हजार लीटर वॉश नष्ट की, धावे जारी।
राज्य सरकार जिले में हटाए गए पुलिस डिप्टी तथा जिला आबकारी अधिकारी, सहायक आबकारी अधिकारी पद पर देर शाम तक नियुक्ति कर सकती है। दूसरी तरफ सारण का खेडा में घटना के दूसरे दिन भी सन्नाटा पसरा रहा। शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के आने का सिलसिला जारी है।
जिले में हथकढ़ शराब के खिलाफ ठिकानों पर कार्रवाई के लिए अजमेर से अतिरिक्त आबकारी जाप्ता भी जिले में लगाया गया। दूसरी तरफ आबकारी आयुक्त जोगाराम व संयुक्त आयुक्त राजेन्द्र सिंह से मिले निर्देश के बाद जिले में आबकारी धावों को संयुक्त टीमों ने गति दी।