भीलवाड़ा

भीलवाड़ा एसीबी ने दो हजार की रिश्वत लेते चित्तौड़गढ़ के सिपाही को किया गिरफ्तार

भीलवाड़ा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की प्रथम शाखा ने चित्तौड़गढ़ के चंदेरिया थाने के सिपाही नानचाराम सैनी को सोमवार दोपहर दो हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। एसीबी को शिकायत करने वाले परिवादी ने बकाया किस्त जमा नहीं कराने पर बाइक को सीज किया था। इस पर परिवादी के खिलाफ महिला ने कानूनी कार्रवाई के लिए चंदेरिया थाने में परिवाद दिया।
less than 1 minute read
Jul 19, 2022
भीलवाड़ा एसीबी ने दो हजार की रिश्वत लेते चित्तौड़गढ़ के सिपाही को किया गिरफ्तार
भीलवाड़ा एसीबी ने दो हजार की रिश्वत लेते चित्तौड़गढ़ के सिपाही को किया गिरफ्तार

भीलवाड़ा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की प्रथम शाखा ने चित्तौड़गढ़ के चंदेरिया थाने के सिपाही नानचाराम सैनी को सोमवार दोपहर दो हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। एसीबी को शिकायत करने वाले परिवादी ने बकाया किस्त जमा नहीं कराने पर बाइक को सीज किया था। इस पर परिवादी के खिलाफ महिला ने कानूनी कार्रवाई के लिए चंदेरिया थाने में परिवाद दिया। इस परिवाद को रफा दफा करने की एवज में सिपाही ने रिश्वत मांगी।


एसीबी के एएसपी बृजराजसिंह को रामदेवजी का चंदेरिया के गजराजसिंह ने शिकायत की थी। परिवादी ने बताया कि वह चित्तौड़गढ़ में फाइनेंस कम्पनी में कार्यरत है। वाहनों पर फाइनेंस की रिकवरी व किस्त बाकी होने पर वाहन सीज करने का भी काम करता है। परिवादी गजराजसिंह ने चंदेरिया के महेन्द्रसिंह की किस्त बाकी होने पर उसकी बाइक को सीज किया था। महेन्द्र की पत्नी ने गजराजसिंह के खिलाफ चंदेरिया थाने में रिपोर्ट दी। परिवाद की जांच थाने के सिपाही नानचाराम के पास थी।

सात हजार में सौदा, चार हजार पहले ले लिए
सिपाही ने गजराज को बुलाया और परिवाद रफा दफा करने की एवज में सात हजार मांगे। चार हजार सत्यापन से पहले ले लिए। एसीबी के सत्यापन के दौरान एक हजार रुपए लिए। शेष दो हजार रुपए बाद में लेना तय हुआ। एसीबी ने जाल बिछाया। एसीबी निरीक्षक दीपिका राठौड़ की अगुवाई में एएसआई रामपाल तेली, हैड कांस्टेबल गोपाललाल जोशी समेत टीम दोपहर में चित्तौड़गढ़ पहुंची। परिवादी दो हजार रुपए लेकर थाने गया। वहां उसे सिपाही नानचाराम मिल गया। सिपाही ने परिवादी से रिश्वत लेने के बाद जेब में रख ली। इशारा मिलते ही एसीबी ने पकड़ा लिया। हाथ धुलाने पर नोटाें पर लगा रसायन निकल आया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Published on:
19 Jul 2022 11:53 am
Also Read
View All
भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा: मोहन भागवत और राष्ट्रसंत पुलक सागर के बीच सनातन रक्षा, गोसेवा और डेमोग्राफी पर चर्चा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

जयपुर से 50 KM दूर BJP की ‘शाही बाड़ेबंदी’: कोई स्विमिंग में मस्त, तो कोई भक्ति में लीन; नाप-तोलकर बात कर रहे प्रत्याशी