भीलवाड़ा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को राजसमंद जिले के भीम में रिश्वत की बड़ी कार्रवाई की। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अ धिशाषी अ भियंता (एक्सईएन) को दो लाख रुपए की रिश्वत लेते उसके आवास से गिरफ्तार किया। उसके साथ दलाल भी हत्थे चढ़ा। ठेकेदार से सड़क निर्माण का 98 लाख का बिल पास करने की एवज में पांच लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी।
Bhilwara ACB भीलवाड़ा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को राजसमंद जिले के भीम में रिश्वत की बड़ी कार्रवाई की। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अ धिशाषी अ भियंता (एक्सईएन) को दो लाख रुपए की रिश्वत लेते उसके आवास से गिरफ्तार किया। उसके साथ दलाल भी हत्थे चढ़ा। ठेकेदार से सड़क निर्माण का 98 लाख का बिल पास करने की एवज में पांच लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। एसीबी को देखकर एक्सईएन ने आवास में बैठे साथी की जेब में रिश्वत की रा शि रखवा दी थी।Bhilwara ACB
ब्यूरो के एएसपी बृजराजसिंह ने बताया कि गत 14 जून को कलालिया (भीम) निवासी ठाकुरसिंह रावत ने भीलवाड़ा एसीबी को शिकायत दी। परिवादी ने बताया कि वर्ष-2018 में डीएमएफटी योजना फेज द्वितीय के अंतर्गत देवगढ़ क्षेत्र में चार मार्गों पर सड़कों का डामरीकरण करवाया। इस कार्य के बदले 1 करोड़ 16 लाख रुपए का बिल तीन साल पूर्व भीम सार्वजनिक निर्माण विभाग के अ धिशाषी कार्यालय में पेश कर दिया था। इसमें से बारह लाख रुपए का भुगतान ठेकेदार को कर दिया गया। 10 जून को बकाया शेष करीब 98 लाख रुपए के भुगतान के बदले भीम अ धि शाषी अ भियंता सवाईमाधोपुर जिले के जीवली निवासी केशराम मीणा ने पांच लाख रुपए रिश्वत के मांगे। उसने कहा कि वह शेष रा शि का बिल कोष कार्यालय भेज रहा हूं। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करवाया। सत्यापन में अ धिशाषी अ भियंता ने एक लाख रुपए ले लिए। चार लाख रुपए की ओर मांग कर रहा था।
बिछाया जाल, आवास पर पकड़ा
अ धिशाषी अ भियंता केशराम ने मंगलवार को शेष रा शि लेकर परिवादी को बुलाया। इस पर भीलवाड़ा एसीबी भीम पहुंची और वहां एक्सईएन के आवास के बाहर जाल बिछाया। परिवादी दो लाख रुपए लेकर एक्सईएन के आवास पर गया। वहां केशराम ने रिश्वत की रा शि लेकर बैड की रैक में रख दी। इशारा मिलते ही एसीबी वहां पहुंची। एसीबी को सामने देखकर एक्सईएन ने यह रा शि वहां बैठे साथी ठेकेदार हिंदोला (भीम) निवासी गोपालसिंह रावत के जेब में रखवा दी। एसीबी ने एक्सईएन और ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत के दो लाख रुपए बरामद कर लिए गए।