भीलवाड़ा

कॉलेज के लिए घर से निकली दो छात्राओं को पिकअप ने कुचला, मौके पर तोड़ा दम

भीलवाड़ा-कोटा नेशनल हाइवे 758 के चावंडिया चौराहे पर गुरुवार सुबह पिकअप ने दुपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इसमें दो छात्राओं की कुचलने से मौके पर मौत हो गई।
less than 1 minute read
Bhilwara Accident: Pickup crushed two girl student died

सवाईपुर (भीलवाड़ा)। भीलवाड़ा-कोटा नेशनल हाइवे 758 के चावंडिया चौराहे पर गुरुवार सुबह पिकअप ने दुपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इसमें दो छात्राओं की कुचलने से मौके पर मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया। दुर्घटना से चावंडिया में शोक व्याप्त हो गया।

पुलिस के अनुसार चावंडिया निवासी गायत्री (18) पुत्री महावीर पुरोहित व खुशबु (18) पुत्री मुरली पुरोहित भीलवाड़ा के एमएलवी कॉलेज की प्रथम वर्ष की छात्राएं थी। गुरुवार सुबह साढ़े दस बजे दोनों कॉलेज जाने के लिए घर से निकली। रास्ते में उन्हें गांव का युवक शुभम ओझा मिला, जो मोटर साइकिल पर था। शुभम ने दोनों छात्राओं को चावंडिया चौराहे तक छोड़ने के लिए मोटरसाइकिल पर बैठा लिया।

शुभम ने चावंडिया चौराहे पर मोटरसाइकिल रोकी। गायत्री उतर गई और खुशबू बाइक से उतर ही रही थी कि सवाईपुर की तरफ से तेज गति से एक पिकअप आई। उसने तीनों को चपेट में ले लिया। दोनों छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हेलमेट लगा होने से शुभम की जान बच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के दौरान पिकअप छात्रा खुशबू को घसीटते हुए करीब 100 फीट दूरी तक ले गई। इसके बाद चालक आमलिया का देवरा चौराहे से रूपाहेली गांव की तरफ भाग छूटा। यहां गांव में तालाब किनारे पिकअप को खड़ा किया और फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप को बाद में जब्त कर लिया।

Updated on:
12 Jan 2023 07:15 pm
Published on:
12 Jan 2023 07:15 pm
Also Read
View All
भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा: मोहन भागवत और राष्ट्रसंत पुलक सागर के बीच सनातन रक्षा, गोसेवा और डेमोग्राफी पर चर्चा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

जयपुर से 50 KM दूर BJP की ‘शाही बाड़ेबंदी’: कोई स्विमिंग में मस्त, तो कोई भक्ति में लीन; नाप-तोलकर बात कर रहे प्रत्याशी