भीलवाड़ा

भीलवाड़ा में फिर मण्डराया खतरा, ब्रिटेन समेत चार देशों से आए नौ जने, इनमें चार जनें शास्त्रीनगर के

जिले में जैसे-तैसे काबू में आ रहे कोरोना को लेकर एक बार फिर भीलवाड़ा में खतरा मण्डरा सकता है। ब्रिटेन में कोरोना का नया स्टे्रन सामने आने के बाद केन्द्र सरकार की ओर से भेजी गई सूची में भीलवाड़ा में भी नौ जनें विदेश से भारत लौटे है।
2 min read
• •
Updated: 26 Dec 2020, 11:38 AM IST
Bhilwara again hovering, nine people from four countries including Bri
Bhilwara again hovering, nine people from four countries including Bri

भीलवाड़ा. जिले में जैसे-तैसे काबू में आ रहे कोरोना को लेकर एक बार फिर भीलवाड़ा में खतरा मण्डरा सकता है। ब्रिटेन में कोरोना का नया स्टे्रन सामने आने के बाद केन्द्र सरकार की ओर से भेजी गई सूची में भीलवाड़ा में भी नौ जनें विदेश से भारत लौटे है। यह लोग ब्रिटेन समेत चार देशों से आए है। इनमें दो जनें ब्रिटेन से लौटे। विदेश से आए लोगों में चार जनें शास्त्रीनगर के है। पता चलने पर जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग में शुक्रवार को खलबली मच गई। आनन-फानन में उनको तलाश कर चिकित्सा विभाग की टीम उनके घर पहुंची और सेम्पल लिए गए। सभी को क्वारंटीन किया गया है। उन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

जानकारी के अनुसार ब्रिटेन में कोरोना का नया स्टे्रन सामने आने के बाद दो महीने के अंदर वहां से हजारों लोग भारत आए है। इनमें से अकेले सात सौ लोग राजस्थान आए है। केन्द्र सरकार ने ब्रिटेन समेत अन्य देशों से भारत आए लोगों की सूची तैयार की। स्वास्थ्य निदेशालय ने सीधे जिलों को सूची भेज दी है। यह सूची भीलवाड़ा जिला प्रशासन को भी मिली। इनमें नौ जनों के विदेश से आने का पता चला है। इसका पता चलने पर प्रशासन और चिकित्सा विभाग में हड़कम्प मच गया। इनके घर जाकर कोरोना के सेम्पल लिए गए। बताया जाता है कि इनमें से दो ब्रिटेन, चार बांग्लादेश, एक नीदरलैंड और दो आयरलैंड से भीलवाड़ा लौटे है। जो सूची प्रशासन को मिली इनमें गुलाबपुरा व संजय कॉलोनी का एक-एक व्यक्ति ब्रिटेन से लौटा है। जबकि सुभाषनगर का व्यक्ति नींदरलैंड, चित्तौडग़ढ़ रोड व भदादा बाग में एक-एक व्यक्ति आयरलैंड तथा शास्त्रीनगर के चार जनें बांग्लादेश से आए है।

कितनों के सम्पर्क में आए, इसलिए मुसीबत बढ़ी
जिला प्रशासन में खलबली इसलिए मची हुई है कि यह लोग भीलवाड़ा आने के बाद कितने लोगों के सम्पर्क में आए। परिवार के किस-किस सदस्यों से ज्यादा मुलाकात हुई। आशंका है कि वहां का वायरस मिला तो स्थिति खतरनाक हो सकती है।

सत्तर गुणा अधिक शक्तिशाली, ब्रिटेन में मचा रखा कहर
ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्टे्रन ने कहर बरपा रखा है। यह वायरस पिछले वायरस से सत्तर प्रतिशत अधिक शक्तिशाली है। इससे ब्रिटेन में हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। इसी के चलते केन्द्र सरकार ने ब्रिटेन से आने-जाने पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया है। फ्लाइंट बंद कर रखी है।

४८ मिले पॉजिटिव, एक की मौत
उधर, जिले में शुक्रवार को ४८ जने कोरोना संक्रमित मिले है। इनमें आसींद क्षेत्र के एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। उसकी उम्र ६२ वर्ष है। ६४ व्यक्ति कोरोना से सहीं होने पर उनको अस्पताल से छुट्टी दी गई।

Published on:
Also Read
View All