भीलवाड़ा

भीलवाड़ा : 10 साल पहले किया आवेदन, अब तक नहीं मिले पट्टे

भीलवाड़ा की दर्जन भर कच्ची बस्तियों के लोगों की पीड़ा
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Sep 2023, 11:09 AM IST
भीलवाड़ा : 10 साल पहले किया आवेदन, अब तक नहीं मिले पट्टे
भीलवाड़ा : 10 साल पहले किया आवेदन, अब तक नहीं मिले पट्टे

भीलवाड़ा. शहर में ऐसी कॉलोनियां ऐसी हैं, जहां के निवासियों को पट्टे मिलने का इंतजार है। इनमें एक दर्जन से अधिक कच्ची बस्तियां भी शामिल है। इनके लोगों का कहना है कि वर्ष 2017 में पट्टे के लिए फाइलें लगाई थी। इस लेकर नगर परिषद व नगर विकास न्यास में पैसे भी जमा करा चुके लेकिन पट्टा नहीं मिल सका।

मुख्य रूप से गायत्री नगर, गोकुल विहार, मारुति नगर, शिव विहार कॉलोनी, लक्ष्मी नगर, संतोष नगर, शिवनगर, रघुवंश विहार कॉलोनी, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, मीरा नगर, कीरखेड़ा आदि में पट्टे नहीं मिले। इससे लोगों में रोष है। लोगों ने कहा कि पट्टों के लिए प्रशासन शहरों के संग अभियान 2012-13 में पट्टे के लिए आवेदन किए। नियत राशि भी जमा करा दी। दस साल बाद वापस प्रशासन शहरों के संग अभियान 2022-23 लगाया जा रहा है। इसमें सरकार ने अधिकाधिक लोगों को पट्टे जारी करने में रियायत दी। इनकी छूट के बावजूद शहर की कई कॉलोनियों के लेआउट स्वीकृत नहीं होने व अन्य कारणों को लेकर पट्टे जारी नहीं हो पा रहे हैं।
नहीं मिल रहे पट्टे

वर्ष 2012 से ही पट्टों के लिए लोगों ने आवेदन कर रखे हैं, लेकिन अब तक पट्टे नहीं मिले है। लोग नगर परिषद व नगर विकास न्यास के चक्कर लगा रहे हैं।
गोर्वधनसिंह कटार. अध्यक्ष कच्ची बस्ती विकास समिति

प्रयास कर रहे
कच्ची बस्ती में रहने वाले कुछ लोगों की सूचनाएं जारी की गई। सरकार के निर्देशों के अनुसार लोगों को पट्टे जारी कर रहे हैं। कुछ बस्तियों के लिए सरकार से मार्गदर्शन मांगा है।

हेमाराम चौधरी, आयुक्त नगर परिषद

Published on:
Also Read
View All