राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण के 25 वें स्थापना दिवस के अवसर पर शहर में रविवार को साइकिल रैली निकाली गई। पत्रिका फेस्ट के छठे दिन निकाली साइकिल रैली में स्वास्थ्य जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। रैली को लेकर साइकिल राइडर्स में उत्साह नजर आया।
राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण के 25 वें स्थापना दिवस के अवसर पर शहर में रविवार को साइकिल रैली निकाली गई। पत्रिका फेस्ट के छठे दिन निकाली साइकिल रैली में स्वास्थ्य जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। रैली को लेकर साइकिल राइडर्स में उत्साह नजर आया।
सर्द मौसम के बावजूद सुबह आठ बजे से पहले ही लोग साइकिल लेकर भीलवाड़ा शहर के कंट्रोल रूम के बाहर एकत्र हुए। साइकिल सवारों ने हाथों में तख्तियां ले रखी थी। इनके जरिए स्वास्थ्य जागरूकता के साथ भीलवाड़ा शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने का संदेश भी दिया गया। रैली को विधायक अशोक कोठारी, राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश दिनेशचंद्र सोमाणी, अति. जिला कलक्टर (प्रशासन) ब्रह्मालाल जाट व पर्यावरणविद बाबूलाल जाजू ने हरी झंडी दिखाई। साइकिल क्लब प्रभारी अरुण संतोष मुछाल के नेतृत्व में रैली रवाना हुई। रैली में जागरूकता संबंधी नारे लगाए गए। शहर के प्रमुख मार्गाें से होते रैली कंट्रोल रूम के बाहर समाप्त हुई। विधायक कोठारी ने भी साइकिल चलाई।
इनकी की भी रही भागीदारी
साइकिल रैली में वरिष्ठ नागरिक मंच के मदन खटोड, गोवर्धनसिंह कावडि़या, राजकुमार अजमेरा, सुरेश बम्ब, गौरव नागपाल, हनुमान अग्रवाल, रामचन्द्र मूदड़ा, जिनेन्द्र चौधरी, सुदर्शन पीपाड़ा, अंकित गदिया, साधना मैलाना, दीपा सिसोदिया, मधुबाला महाजन, प्रतिभा माली, मंजू छीपा, आरू नामा, शैलेन्द्र पांडेय, सुरेश आगाल, हस्तीमल भलावत, मनोजकुमार तुलसानी, सुरेश माहेश्वरी, श्याम बिरला, प्रदीप विजयवर्गीय, धर्मेन्द्र पांडेय, आशीष विजयवर्गीय, शिवकुमार ईनाणी समेत बड़ी संख्या में लोग और स्काउट गाइड मौजूद थे।
...........
सराहनीय...बहुत बधाई...
राजस्थान पत्रिका के स्थापना दिवस पर साइकिल रैली ने बचपन की यादें ताजा कर दी। बचपन में साइकिल चलाना भी सपना होता था। साइकिल से आनंद की अनुभूति होती है। साइकिल चलाने से स्वास्थ्य ही ठीक नहीं रहता बल्कि पर्यावरण का भी बचाव भी करता है। राजस्थान पत्रिका की समय-समय पर सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम करवाने की पहल सराहनीय है।
- अशोक कोठारी, विधायक, भीलवाड़ा
---
राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण के स्थापना दिवस पर बहुत-बहुत बधाई। स्वच्छ भारत और पर्यावरण बचाव को लेकर पत्रिका की ओर से साइकिल रैली का आयोजन सराहनीय है। साइकिल क्लब को प्रोत्साहित करने के लिए पत्रिका साधुवाद की पात्र है। साइकिल चलाना ही अपने आप में व्यायाम है। साइकिल चलाने वालों को घूमने या व्यायाम की जरूरत नहीं होती। सभी को नियमित रूप से साइकिल चलाने की आदत डालनी चाहिए।
- दिनेशचंद्र सोमाणी, पूर्व न्यायाधीश, राजस्थान उच्च न्यायालय