भीलवाड़ा

रंजिश के चलते परिवार का हुक्का-पानी किया बंद

भीलवाड़ा जिले के करेड़ा थाना क्षेत्र के बागोलिया में एक परिवार का हुक्का पानी बंद करने का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Dec 2023, 9:06 AM IST
रंजिश के चलते परिवार का हुक्का-पानी किया बंद
रंजिश के चलते परिवार का हुक्का-पानी किया बंद

भीलवाड़ा जिले के करेड़ा थाना क्षेत्र के बागोलिया में एक परिवार का हुक्का पानी बंद करने का मामला सामने आया है। पीडि़त परिवार ने कोर्ट के इस्तगासे के जरिए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू की।


पुलिस के अनुसार, बागोलिया के देवा पुत्र बगतावर कुमावत ने अपने गांव के सोहन पुत्र भूरा कुमावत व बन्ना पुत्र डालू कुमावत समेत कुछ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दी। रिपोर्ट के अनुसार, देवा की गांव, समाज व रिश्तेदारी में अच्छी प्रतिष्ठा है। आरोपी सोहन उससे रंजिश रखता है। करीब 1 माह पूर्व आरोपी ने उससे गाली गलौच की। जान से मारने व गांव और समाज से बहिष्कृत कराने की धमकी दी। फिर आरोपी सोहन ने बन्ना कुमावत व अन्य लोगों के साथ अपने घर बैठक बुलाई। समाजजनों को एकत्र कर देवा को गांव व समाज से बहिष्कृत कर हुक्का पानी बंद करने का फरमान सुना दिया। देवा के परिवार से संपर्क रखने वाले पर 50 हजार रुपए का दण्ड तय किया। तब से समाज के लोग देवा के परिवार को नहीं बुलाते और न बातचीत करते। देवा ने कहा कि उसने करेड़ा थाने तथा 27 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट दी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इससे बैखोफ आरोपियों ने 6 नवंबर 2023 को देवा के घर आएए व गाली-गलौच व मारपीट की। गांव से निकालने की धमकी दी।

Published on:
Also Read
View All