भीलवाड़ा

14 जनों के खिलाफ करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला

कोतवाली थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी को लेकर 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
less than 1 minute read
Jan 05, 2024
14 जनों के खिलाफ करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला
14 जनों के खिलाफ करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला

कोतवाली थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी को लेकर 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। बापूनगर के आई सेक्टर निवासी पूनमचंद सेठी ने रिपोर्ट दी कि महुआ खुर्द निवासी ब्रजराजकिशोर उपाध्याय व सुवाणा निवासी चंद्रशेखर शर्मा से 66 बीघा 6 बिस्वा जमीन साकरिया खेड़ा पटवार हल्का सिदडियास में 2.47 लाख प्रति बीघा की दर से कुल 1.64 करोड़ रुपए का करार किया गया।

25 लाख रुपए अग्रिम दे दिए। दो माह में रजिस्ट्री कराना तय किया। सौदा नहीं चलने पर पुनः राशि लौटाने का एग्रीमेंट किया। आरोपी ने ढाई माह में सिर्फ 20 बीघा 18 बिस्वा जमीन की बढ़ी दरों पर राशि ऐंठ कर रजिस्ट्री करवाई। सभी आरोपियों ने धोखाधड़ी की व सेठी को घर आकर डरा धमकाया। झूठे मुकदमे में फ़ंसाने का भय बता 17 लाख रुपए की राशि ऐंठ ली। कृषि भूमि भी इनकी नहीं थी। उसे अपना मालिकाना हक बता कर फर्जी एग्रीमेंट किया। सेठी ने साकरिया खेड़ा के रामलाल गुर्जर व भगवान गुर्जर, रीछडा के प्रभु गुर्जर, मुड़ता भोजपुरा के रामेश्वर लुहार, शास्त्री नगर की सीतादेवी जोशी, सुनील जाट, रायमल जाट, शिवराज जाट, प्रभुलाल, राहुल, भूपेंद्र जाट, कुलदीप शर्मा के खिलाफ कोतवाली में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।

Published on:
05 Jan 2024 09:53 am
Also Read
View All