भीलवाड़ा

गंगापुर थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक श्यामसिंह ने गंगापुर थाना प्रभारी नरेंद्र जैन, सिपाही रवि कुमार, विनोद कुमार तथा मनोज कुमार को जांच में लापरवाही बरतने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया।
less than 1 minute read
Jan 10, 2024
गंगापुर थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
गंगापुर थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक श्यामसिंह ने गंगापुर थाना प्रभारी नरेंद्र जैन, सिपाही रवि कुमार, विनोद कुमार तथा मनोज कुमार को जांच में लापरवाही बरतने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया। इन पर डेलाना सरपंच धन्नालाल भील के पुत्र पन्नालाल को गिरफ्तार करने, जेल भेजने तथा मारपीट का आरोप था। पन्नालाल की गिरफ्तारी के बाद जेल से घर आने के बाद मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने पुलिस प्रताड़ना से मौत का आरोप लगाते मृतक के आश्रितों को 50 लाख रुपए मुआवजा, सरकारी नौकरी एवं दोषी पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग की थी।

चार करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप
कपड़ा बेचकर चार करोड़ की धोखाधड़ी का मामला कुछ लोगों के खिलाफ प्रतापनगर थाने में दर्ज कराया गया। इस सम्बंध में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार पुर रोड निवासी मुकेश जागेटिया ने नेहरू विहार के भंवरसिंह कानावत, निर्मलकुमार विश्नोई समेत कुछ लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। परिवादी ने बताया कि उसका कपड़े का व्यवसाय है। वर्ष-2016 में भंवर को नौकरी पर रखा। निर्मल भी रिटेल काउंटर संभालता था। दोनों ने फर्जी बिल बनाकर फर्माें में हेराफेरी कर कपड़ा देकर चार करोड़ रुपए व्यापारियों से ले लिए।

Updated on:
10 Jan 2024 09:24 am
Published on:
10 Jan 2024 09:24 am
Also Read
View All
भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा: मोहन भागवत और राष्ट्रसंत पुलक सागर के बीच सनातन रक्षा, गोसेवा और डेमोग्राफी पर चर्चा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

जयपुर से 50 KM दूर BJP की ‘शाही बाड़ेबंदी’: कोई स्विमिंग में मस्त, तो कोई भक्ति में लीन; नाप-तोलकर बात कर रहे प्रत्याशी