भीलवाड़ा

व्यवस्थापक पर फर्जी हस्ताक्षर व मारपीट का आरोप

ग्राम सेवा सहकारी समिति चैनपुरा अध्यक्ष मोतीलाल गुर्जर मानपुरा समिति के व्यवस्थापक पर फर्जी हस्ताक्षर कर सरकारी दस्तावेज में हेराफेरी के आरोप लगाए।
less than 1 minute read
Jan 10, 2024
व्यवस्थापक पर फर्जी हस्ताक्षर व मारपीट का आरोप
व्यवस्थापक पर फर्जी हस्ताक्षर व मारपीट का आरोप

ग्राम सेवा सहकारी समिति चैनपुरा अध्यक्ष मोतीलाल गुर्जर मानपुरा समिति के व्यवस्थापक पर फर्जी हस्ताक्षर कर सरकारी दस्तावेज में हेराफेरी के आरोप लगाए। बदनोर पुलिस ने व्यवस्थापक समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया।

पुलिस ने बताया कि चैनपुरा निवासी व जीएसएस अध्यक्ष मोतीलाल ने जीएसएस मानपुरा के व्यवस्थापक जोगेंद्रसिंह रावत, भंवरसिंह रावत व नमूसिंह रावत के खिलाफ कोर्ट में इस्तगासे से मामला दर्ज कराया। मोतीलाल का आरोप है कि जोगेंद्र आए दिन उसके फर्जी हस्ताक्षर कर राजकीय दस्तावेज में हेराफेरी करता है। प्रार्थी ने सहकारी समिति में दस्तावेज चेक किए तो फर्जी हस्ताक्षर पाए। 27 सितंबर 2023 को चैनपुरा में हनुमान मन्दिर में गांव के 100 लोगों की मौजूदगी में जोगेंद्र ने फर्जी हस्ताक्षर करना कबूल भी किया। इसी दौरान जोगेंद्र ने मोतीलाल से मारपीट की।

ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटर सवार की मौत
भीलवाड़ा. शहर के मीरां सर्किल पर सोमवार रात ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटर सवार की मौत हो गई। प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि ज्योतिनगर निवासी अशोककुमार सिंधी स्कूटर पर पटेलनगर से घर जा रहा था। मीरां सर्किल पर ट्रैक्टर ने स्कूटर को टक्कर मार दी। अशोक की मौत हो गई। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम मंगलवार सुबह कराया। मृतक के भाई दिलीप ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दी।


कुएं में गिरने से किसान की मौत
भीलवाड़ा. शाहपुरा जिले के कासोरिया में एक किसान की कुएं में गिरने से मौत हो गई। रायला पुलिस ने बताया कि कैलाश शर्मा का मंगलवार को मोटर स्टार्ट करते पैर फिसल गया। वह कुएं में जा गिरा। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कैलाश को निकाला तब तक दम तोड़ चुका था।

Published on:
10 Jan 2024 09:39 am
Also Read
View All
भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा: मोहन भागवत और राष्ट्रसंत पुलक सागर के बीच सनातन रक्षा, गोसेवा और डेमोग्राफी पर चर्चा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

जयपुर से 50 KM दूर BJP की ‘शाही बाड़ेबंदी’: कोई स्विमिंग में मस्त, तो कोई भक्ति में लीन; नाप-तोलकर बात कर रहे प्रत्याशी