भीलवाड़ा

भीलवाड़ा डेयरी अध्यक्ष का चुनाव 13 को होगा

संचालक मंडल के चुनाव 12 को, 486 समितियां चुनेगी संचालक मंडल

less than 1 minute read
Mar 25, 2021
भीलवाड़ा डेयरी अध्यक्ष का चुनाव 13 को होगा

भीलवाड़ा।
राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी राजीव लोचन ने गुरुवार को प्रदेश की 14 डेयरियों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इसके तहत भीलवाड़ा जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (सरस डेयरी) के 12 संचालक मंडल सदस्यों के चुनाव 12 अप्रेल को होंगे। जबकि अध्यक्ष का चुनाव 13 अप्रेल को होगा। वर्तमान में मांडल विधायक रामलाल जाट अध्यक्ष है। चुनाव के लिए चित्तौडग़ढ़ केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबन्ध निदेशक नानालाल चावला को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। चुनाव में जिले की 486 प्राथमिक दुध उत्पादक सहकारी समितियों के अध्यक्ष मतदान कर सकेंगे। 486 समितियों में 484 के चुनाव हो चुके है। जबकि दो समितियों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव होने शेष है।
------------
12 संचालक मंडल सदस्यों का चुनाव कार्यक्रम
30 मार्च मतदाता सूची का प्रकाशन
5 अप्रेल आक्षेपों की सुनवाई
8 अप्रेल को 9.30 बजे से 12.30 बजे तक नामांकन
8 अप्रेल को 1.30 से 4.30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच
9 अप्रेल को 10 से 2 बजे तक नामवापसी व अन्तिम सूची का प्रकाशन
12 अप्रेल को 9 से 4 बजे तक मतदान, तुरन्त बाद गणना
---------
अध्यक्ष पद के निर्वाचन कार्यक्रम 13 अप्रेल
- 9 से 10 बजे तक नामांकन
- 10 से 11 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच
- 11.30 बजे वैद्य नामों की सूची का प्रकाशन
- 12.30 बजे तक नामवापसी तथा शेष नामों की सूची
- 2 से 3 बजे तक मतदान, तत्पश्चात गणना होगी।

Published on:
25 Mar 2021 09:58 pm
Also Read
View All