भीलवाड़ा

भीलवाड़ा मंडी, जीएसटी के विरोध में बंद रहेगी मंडी

मोटे अनाज पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगाने के निर्णय के विरोध में भीलवाड़ा कृषि उपज खाद्यान्न व्यापार संघ के आह्वान पर शनिवार को मडी में हड़ताल रखी जाएगी।

2 min read
Jul 15, 2022
भीलवाड़ा मंडी, जीएसटी के विरोध में बंद रहेगी मंडी

भीलवाड़ा . मोटे अनाज पर केंद्र सरकार की ओर से 5 प्रतिशत जीएसटी लगाने के निर्णय के विरोध में न्यू भीलवाड़ा कृषि उपज खाद्यान्न व्यापार संघ के आह्वान पर शनिवार को मडी में हड़ताल रखी जाएगी। व्यापारियों ने कहा कि जीवन उपयोगी खाद्यान्नों पर जीएसटी लगाने का निर्णय अनुचित है। इससे अनाज का व्यापार चौपट हो जाएगा। इसका असर आम आदमी पर पड़ेगा। संघ ने अपने इस निर्णय से कृषि उपज मंडी समिति प्रशासन को सूचित किया है। सभी व्यापारियों से आग्रह किया है कि खाद्यान्नों पर लगे 5 प्रतिशत जीएसटी के विरोध में मंडी में कारोबार नहीं होगा।

भीलवाड़ा. कृषि उपज मंडी में भाव इस प्रकार रहे- गेहूं 1950 से 2150, मक्का 2100 से 2250 रुपए, लाल मक्का 2500 से 2850, जौ 2700 से 2800, चना 4450 से 4500, सरसों 6100 से 6250, ग्वार 4800 से 5200 रुपए प्रति क्विंटल।

भीलवाड़ा सर्राफा-चांदी प्रतिकिलो - 56700, चांदी टंच - 56750, सोना 10 ग्राम- 52900, सोना जेवराती- 48000, रवा - 52150, कलदार -685

भीलवाड़ा किराणा- चीनी 40, मूंग मोगर 100, उड़द मोगर 105 , तुअर दाल 110, मूंग दाल 90, उड़द दाल 95, चना दाल 65, मसूर दाल 85, मैदा 35, सूजी 40, चावल टुकड़ी बासमती 45, चावल बासमती 70 से 100, देसी घी 480 (प्रति लीटर), तेल मूंगफली 170 रुपए (प्रति लीटर), तेल सोयाबीन 160 तेल सरसों 190, सौंफ 150 से 200, जीरा 300, मैथी 90, धनिया साबुत 165, राई 100 से 200, अजवायन 260 से 300, चायपत्ती 340 से 360, गोला 240, काबूली चना 120, काला चना 70, पोहा 48, गेहूं का आटा 30 , बेसन 75, हल्दी पिसी 180 से 200, मिर्च 240 से 300, गुड़ 50, नमक 25, घी वनस्पति 120 (प्रति लीटर), साबुदाना 70 से 90, सिंगदाना 120, बादाम गिरी 680 से 740, काजू टुकड़ी 630, काजू साबुत 900 से 1200, किशमिश 260 से 400 रुपए प्रति किलोग्राम।

Published on:
15 Jul 2022 10:47 pm
Also Read
View All