भीलवाड़ा

विधायक कोठारी ने उठाए भीलवाड़ा शहर के मुद्दे

bhilwara mla ashok kothari भीलवाड़ा के नवनिर्वाचित विधायक अशोक कोठारी ने कलक्टर आशीष मोदी व पुलिस अधीक्षक श्यामसिंह से मुलाकात की और शहर के विकास के साथ ही जिले की शांति एवं कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा की।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Dec 2023, 8:39 PM IST
 विधायक अशोक कोठारी
विधायक अशोक कोठारी

भीलवाड़ा शहर के मुद्दे

भीलवाड़ा के नवनिर्वाचित विधायक अशोक कोठारी ने कलक्टर आशीष मोदी व पुलिस अधीक्षक श्यामसिंह से मुलाकात की और शहर के विकास के साथ ही जिले की शांति एवं कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा की।

मोदी से मुलाकात के दौरान कोठारी ने नगर विकास न्यास की कार्यप्रणाली में जन आंकलन के अनुरूप परिवर्तन करने एवं न्यास के अधूरे प्रोजेक्ट जोधड़ास ओवरब्रिज, पालड़ी पुलिया, मानसरोवर झील के सौंदर्यीकरण, अजमेर पुलिया पर फोरलेन तथा शहर की सड़कों की हालत सुधारने समेत कई मुद्दों पर चर्चा की।

इसी प्रकार शहर की बिगड़ी सफाई व्यवस्था, निराश्रित पशुधन की समस्या, अवैध मांस की दुकानें बंद करने तथा गैर कानूनी शराब व्यवसाय को रोकने व रैन- बसेरा की संख्या बढ़ाने की बात कही।

साइबर क्राइम पर लगे अंकुश
कोठारी ने पुलिस अधीक्षक सिंह से मुलाकात के दौरान साइबर क्राइम, बन्द ट्रैफिक लाइटों को चालू करवाने, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने व जयंत वैष्णव हत्याकांड का अनुसंधान अधिकारी बदलने की बात कही। पुलिस अधीक्षक सिंह ने जयंत प्रकरण की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमलसिंह को सौंपने की बात कही।

इस दौरान पूर्व न्यास अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डाड, नगर परिषद उपसभापति रामनाथ योगी, कन्हैयालाल स्वर्णकार, शंभू लाल वैष्णव, एडवोकेट राजकुमार शर्मा व एडवोकेट रघुनंदन सिंह आदि उपस्थित थे।

Updated on:
12 Dec 2023, 8:39 PM IST
Published on:
Also Read
View All