भीलवाड़ा

भीलवाड़ा विधायक को रोका मतदान के लिए

विधायक भूले आइडी तो मतदान के लिए रोका

less than 1 minute read
Sep 29, 2020
Bhilwara MLA stopped for voting in bhilwara

भीलवाड़ा .
विधायक वि_लशंकर अवस्थी बदनोर के भाग संख्या ७ पर बिना पहचान पत्र आए। मतदान दल ने मतदान से रोक दिया। मतदाताओं ने कहा कि ये भीलवाड़ा विधायक है, लेकिन मतदान दल ने नहीं सुनी। विधायक ने कहा कि वे जल्दबाजी में पहचान पत्र लाना भूल गए। बाद में उन्होंने भीलवाड़ा से फोटो पहचान पत्र मंगवाया। उसके बाद शाम साढ़े चार बजे बाद मतदान किया। जिला कलक्टर शिव प्रकाश एम नकाते व पुलिस अधिक्षक प्रीति चन्द्रा ने संवेदनशील केंद्रों का निरीक्षण किया। बरा, बदनोर, ओझियाणा, मोठी आदि केंद्रों का निरीक्षण किया। एडीएम सिटी एनके राजौरा व उपखंड अधिकारी मौजूद रहे।
.....
सबसे कम मतदान गारिया खेड़ा में
गारिया खेड़ा पंचायत के अखेगढ़ में मतदान के बहिष्कार की खबर है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव पहले मोटरास पंचायत से जुड़ा था लेकिन उसे अब गारिया खेड़ा में जोड़ दिया, जिसका विरोध है। रिटर्निग अधिकारी अशुल अजमेरा ने कहा कि अखेगढ़ में मतदान का बहिष्कार नहीं हुआ। गारिया खेड़ा पंचायत में सबसे कम ४९.८७ प्रतिशत मतदान यहीं हुआ है।

Published on:
29 Sept 2020 11:50 am
Also Read
View All