भीलवाड़ा

रेजिडेंट डॉक्टर्स बोले-हॉस्टल का काम पूरा, लेकिन प्रशासन नहीं ले रहा हैंडओवर

भीलवाड़ा. आरवीआरएस मेडिकल कॉलेज में वेतन व हॉस्टल की मांग लेकर रेजिडेंट डॉक्टर्स ने गुरुवार को दूसरे दिन भी हड़ताल रखी। मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. वर्षा सिंह व एमजीएच अधीक्षक की हड़तालरत डॉक्टर्स से वार्ता विफल रही। डॉक्टर्स का कहना था कि उनके लिए एमजीएच परिसर में बना हॉस्टल पूरी तरह तैयार है लेकिन प्रशासन हैंडओवर नहीं ले रहा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Aug 2024, 4:38 PM IST
Feature image

भीलवाड़ा. आरवीआरएस मेडिकल कॉलेज में वेतन व हॉस्टल की मांग लेकर रेजिडेंट डॉक्टर्स ने गुरुवार को दूसरे दिन भी हड़ताल रखी। मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. वर्षा सिंह व एमजीएच अधीक्षक की हड़तालरत डॉक्टर्स से वार्ता विफल रही। डॉक्टर्स का कहना था कि उनके लिए एमजीएच परिसर में बना हॉस्टल पूरी तरह तैयार है लेकिन प्रशासन हैंडओवर नहीं ले रहा।

रेजिडेंट्स डॉक्टर्स का आरोप है कि उन्हें केवल मौखिक आश्वासन देकर टाला जा रहा है। ना वेतन समय पर मिल रही और ना रहने को हॉस्टल दे रहे। आरडीए अध्यक्ष डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि मांगों को लेकर हड़ताल जारी रखते प्रिंसिपल एवं एमजीएच अधीक्षक से आरडीए ने सीधी वार्ता की। प्रशासन उनको लिखित आश्वासन देने के मूड में नहीं दिखा। हॉस्टल मामले में रेजिडेंट डॉक्टर्स एवं प्रशासन की कमेटी ने ठेकेदार की उपस्थिति में निरीक्षण किया तो पता चला कि निर्माण कार्य पूर्ण है मगर प्रशासन हैंडओवर में देरी कर रहा है। प्रशासन की अनदेखी व लेटलतीफी देखते कार्य बहिष्कार अनिश्चितकाल के लिए जारी रखेंगे।इनका कहना है..

रेजिडेंट डॉक्टर्स की सैलेेरी के लिए राजमेस डायरेक्टर से बात हुई। उन्होंने एक सप्ताह के लिए बोला है। हॉस्टल का हैंडओवर लेने को हम तैयार हैं लेकिन बारीकी से निरीक्षणबाकी है ताकि बाद में डॉक्टर्स को असुविधा ना हो। हॉस्टल में अभी फर्नीचर आना है, लेकिन डॉक्टर्स बिना फर्नीचर के हॉस्टल देने पर अड़े हैं। दस दिन में इसे चालू करने का प्रयास है।डॉ. वर्षा सिंह, प्रिंसिपल

आरवीआरएस मेडिकल कॉलेज, भीलवाड़ा

Updated on:
2 Aug 2024, 4:38 PM IST
Published on: