भीलवाड़ा

बारिश ने बढ़ाए मच्छर…बुखार व उल्टी-दस्त के रोगियों में इजाफा

भीलवाड़ा. जिले में बारिश के चलते मच्छरों की भरमार हो गई है। मच्छर बीमारियां फैला रहे हैं। महात्मा गांधी सहित अन्य अस्पतालों में रोगी बढ़ने लगे हैं। उधर स्वास्थ्य विभाग मच्छरों की रोकथाम को लेकर गंभीर नहीं है। अपने कार्यालय के इर्द-गिर्द भरे पानी में पनप रहे मच्छरों का इलाज भी नहीं कर पा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2024, 5:29 PM IST
Feature image

भीलवाड़ा. जिले में बारिश के चलते मच्छरों की भरमार हो गई है। मच्छर बीमारियां फैला रहे हैं। महात्मा गांधी सहित अन्य अस्पतालों में रोगी बढ़ने लगे हैं। उधर स्वास्थ्य विभाग मच्छरों की रोकथाम को लेकर गंभीर नहीं है। अपने कार्यालय के इर्द-गिर्द भरे पानी में पनप रहे मच्छरों का इलाज भी नहीं कर पा रहा है।

दरअसल, नगर परिषद की लापरवाही से बारिश के बाद सड़कों पर भरा पानी मच्छर पनपा रहा है। स्वास्थ्य विभाग रोकथाम के उपाय नहीं कर रहा है। अब तक विभाग ने एक भी जगह फोगिंग नहीं करवाई। शहर के हर इलाके में जगह-जगह गंदा पानी भरा है। मच्छर तेजी से पनप रहे हैं। जिला मुख्यालय के सबसे बड़े अस्पताल एमजीएच में जगह-जगह पानी भरा है। अस्पताल में आने वाले रोगी उनके परिजन परेशान है।सड़कों पर भरे पानी और पनप रहे मच्छरों से फैल रही बीमारियों को लेकर राजस्थान पत्रिका ने मंगलवार को कई क्षेत्रों में लोगों से जानकारी ली। सभी ने एक ही बात कही कि ना तो नालियों की सफाई समय पर हुई और ना बारिश में सड़कों पर भरे पानी से निजात दिलाई गई।

शहरवासी बोले...

हमारे क्षेत्र में नालियों की सफाई नहीं हुई। सड़कों पर बरसात का पानी भरा है। इससे मच्छर बढ़ गए। मच्छर काटने के बाद बुखार, उल्टी-दस्त व अन्य बीमारियां फैल रही है। सबसे बच्चे व बुुजुर्ग ज्यादा चपेट में आ रहे हैं। कोई फोगिंग करने भी नहीं आया।मोहम्मद हुसैन डबगर, गुलअलीनगरी

---

कई साल से बारिश का पानी भरता है। नालियों की समय पर सफाई नहीं होती। बारिश में घरों के बाहर पानी जमा होता है। कई बार पार्षद को शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। यहां पेशाबघर की भी सफाई नहीं होती है। कोरोना के बाद एक भी बार फोगिंग नहीं हुई।अंकित सोनी, मंगला चौक

---

सड़कों पर सीवरेज के गड्ढे, नालियां गंदगी से अटी है। बारिश में भरा पानी लोगों को परेशान कर रहा है। सड़कों पर कीचड़ है। मच्छर घरों में आते है और बीमारियां फैलाते है। अभी बच्चों की स्कूलें शुरू हुई है और मच्छरों के काटने से बच्चे बीमार होने लग गए।रवि कुमार सोलंकी, दादाबाड़ी

---

बाहला क्षेत्र में निकासी के पूरे इंतजाम नहीं होने से बारिश का पानी सड़कों पर लम्बे समय तक रहता है। सड़कें कीचड़ से सनी रहती है। मच्छरों की भरमार है। पास जाकर देखते है तो लाखों मच्छर पानी के ऊपर मंडराते नजर आते हैं। सरकार यहां कभी फोगिंग नहीं करवाती है।विजय स्वर्णकार, जूनावास

Updated on:
7 Aug 2024, 5:29 PM IST
Published on: