भीलवाड़ा

Bhilwara news : भीलवाड़ा जिले के 4 प्रिंसिपल बने डीईओ

अब भी भीलवाड़ा में 13 पद रिक्त है

less than 1 minute read
Feb 14, 2025
4 principals of Bhilwara district became DEO

Bhilwara news : प्रदेश को 329 नए जिला शिक्षा अधिकारी मिले हैं, जो माध्यमिक और प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी के तौर पर काम देखेंगे। शिक्षा विभाग ने दो अलग-अलग आदेश जारी किए है। इसमें 329 प्रिंसिपल को विभागीय पदोन्नति के तहत जिला शिक्षा अधिकारी बनाया है। इनको यथावत स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए। जिले से 4 प्रिंसिपल डीईओ बने हैं। इनमें बनेड़ा से कल्पना शर्मा, सेमुमा भीलवाड़ा से आशा लड्ढा, एसीबीओ सुवाणा अशोक पारीक तथा काछोला से गीता माहेश्वरी शामिल हैं। उधर राजस्थान माध्यमिक बोर्ड परीक्षा 6 मार्च से प्रारम्भ होने वाली है, लेकिन अब भी भीलवाड़ा में 13 पद रिक्त चल रहे है। इनमें डीईओ प्रारंभिक, सैकंडरी, डाइट शाहपुरा, सीबीईओ मांडल, मांडलगढ़, सहाड़ा, बदनोर, कोटड़ी, जहाजपुर, शाहपुरा, बनेड़ा, बिजौलियां तथा करेडा शामिल है। एडीपीसी का पद भी इसी माह रिक्त हो जाएगा। माना जा रहा है कि बोर्ड परीक्षा को देखते हुए इसी माह में इन पदों पर अधिकारियों की नियुक्ति हो सकती है।

Published on:
14 Feb 2025 11:59 am
Also Read
View All

अगली खबर