भीलवाड़ा

Bhilwara news : बजरंग दल ने दी 3200 युवाओं को त्रिशूल दीक्षा, संचलन से दिखाया शौर्य

बजरंग दल को छेडि़ए मत...अन्यथा संकल्प के साथ नतीजे भी सामने लाएंगे-दोनेरिया

2 min read
Jan 06, 2025
Bajrang Dal gave Trishul initiation to 3200 youths, showed bravery through march

Bhilwara news : बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दोनेरिया ने कहा कि बजरंग दल को छेडि़ए मत...नहीं तो संकल्प के साथ नतीजे भी सामने लाएंगे। अयोध्या में विवादित बाबरी ढांचा चार घंटे में गिरा दिया था। अब संकल्प लेंगे तो दो घंटे में पूरा कर देंगे। वे रविवार को यहां बजरंग दल के शौर्य संचलन और त्रिशूल दीक्षा में मुख्य वक्ता थे।

उन्होंने कहा कि बजरंग दल देश व धर्म की रक्षा को सदैव तैयार है। जहाजपुर प्रकरण पर कहा-जहाजपुर को पाकिस्तान नहीं बनने देंगे। वहां वफ्फ बोर्ड की जमीन की जांच होनी चाहिए। 15 फीट की सड़क चार फीट कैसे हो गई। मंदिरों से सरकारी हस्तक्षेप खत्म करने के लिए बजरंग दल आंदोलन करेगा। दोनेरिया ने कहा कि हर गांव में 25 से 30 युवाओं को बजरंग दल के साथ जुड़ना चाहिए। अपनी बहन बेटियों की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो अजमेर शरीफ को खोदने से पीछे नहीं हटेंगे। अभी मामला न्यायालय में है। महंत हंसराम ने कहा कि शहर की एक मीनार पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। गणेश प्रजापत व विजय ओझा ने भी सम्बोधित किया। गुलाबदास महाराज, मोहन शरण शास्त्री, बनवारीशरण, बाबूगिरी, बलराम दास, मिठूलाल स्वर्णकार, रामप्रसाद बहेडि़या, ओम प्रकाश बुलिया, विनीत त्रिवेदी, बालमुकुंद शर्मा मौजूद थे। 3200 युवाओं को त्रिशूल दीक्षा दी गई।

शहर में निकाला शौर्य संचलन

विहिप व बजरंग दल भीलवाड़ा महानगर ने रविवार को हरिशेवा धाम में त्रिशूल दीक्षा रखी। महानगर संयोजक अखिलेश व्यास व प्रीतेश जैथलिया ने बताया कि श्रीराम की पूजा की गई। संतों का स्वागत किया। भारत गेंगट ने शौर्य गीत गाया। त्रिशूल दीक्षा के बाद शौर्य संचलन निकाला। इसमें बड़ी संख्या में त्रिशूल दीक्षित युवाओं ने हिस्सा लिया। संचलन हरिशेवा धाम से शुरू हुआ। विभिन्न मार्गों से होता हरिशेवाधाम पहुंचकर संपन्न हुआ। इसमें युवा भगवा ध्वज लेकर चल रहे थे। हर टोली के आगे ऑटो था, जिसमें देशभक्ति गीत चल रहे थे। अंत में खुली जीप में भारत माता की तस्वीर के साथ जिलाध्यक्ष रामप्रसाद बहेडिया व सदस्य सवार थे। संचलन पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। श्री राम गोसेवा समिति के राम लखन ने बताया कि संचलन का समिति ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। देवेंद्र सिंह, राहुल शर्मा, दिलखुश, दिनेशपुरी, रवि, योगेश, हिमांशु, प्रिंस थे।

Published on:
06 Jan 2025 10:37 am
Also Read
View All

अगली खबर