भीलवाड़ा

पुलिस की तिरंगा रैली से देशभक्ति का ज्वार ऊफान पर, भारत माता की जय से गूंजा शहर

- आजादी का अमृत महोत्सव - पुलिस ने कंट्रोल रूम से निकाली तिरंगा रैली, शहर के मुख्य मार्गाें से गुजरी - कलक्टर और एसपी भी एक बाइक पर शामिल हुए रैली में

less than 1 minute read
पुलिस की तिरंगा रैली से देशभक्ति का ज्वार ऊफान पर, भारत माता की जय से गूंजा शहर

भीलवाड़ा. शहर में रविवार को पुलिस ने देशभक्ति का ज्वार ऊफान पर ला दिया। हाथों में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जयकारे के साथ जवान शहर के प्रमुख चौराहों से गुजरे तो माहौल ही बदल गया। मौका था आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा वाहन रैली का। पुलिस की ओर से कंट्रोल रूम के बाहर से रैली की शुरुआत हुई। जिला कलक्टर आशीष मोदी व पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू भी एक ही बाइक पर सवार होकर रैली में शामिल हुए। जानकारी के अनुसार कंट्रोल रूम के बाहर बनाए गए स्टेज पर अधिकारियों के साथ धर्मगुरूओं ने तिरंगा लहरा कर पुलिस के जवानों में जोश भरा। उसके बाद जिला कलक्टर मोदी को गार्ड ऑफ ऑर्नर दिया गया। उसके बाद तिरंगा वाहन रैली की शुरुआत हुई। रैली के आगे सजे-धजे पुलिस के घुड़सवार चल रहे है। साथ में पुलिस का बैंड वादन हो रहा था। उसके पीछे पुलिस अधीक्षक बाइक चला रहे थे जबकि उनके पीछे कलक्टर मोदी बैठे हुए थे। उनके पीछे दो-दो कतार में पुलिसकर्मी रैली में शामिल हुए। सबके हाथों में तिरंगा था। रास्ते में भारत माता की जय लगाई जा रही थी। शहर के कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर गोल प्याऊ चौराहा, सूचना केंद्र, माणिक्य नगर चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, लव गार्डन, मजदूर चौराहा, अजमेर चौराहे, जेल चौराहे, कलक्टे्ट होते हुए वापस कंट्रोल रूम पहुंचे। जगह-जगह रैली का लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कंट्रोल रूम के बाहर भी धर्मगुरू और स्वयं सेवी संगठनों के पदाधिकारियों ने पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों का स्वागत किया।

Published on:
14 Aug 2022 11:20 pm
Also Read
View All