सरकार का निर्णय: कहा-आईडी की दुरुपयोग और साइबर फ्रॉड रूकेगा
Bhilwara news : राज्य सरकार ने प्रदेश के नागरिकों के लिए एसएसओ पोर्टल पर दी जाने वाली सिटीजन सर्विस को पूरी तरह से बंद कर दिया है। इसका मुख्य कारण सिटीजन आईडी का दुरुपयोग और बढ़ते साइबर फ्रॉड की घटनाएं मानी जा रही है। अब राज्य के नागरिकों को सभी सरकारी सेवाओं व योजनाओं के लिए ई-मित्र पोर्टल से ही आवेदन करना होगा।
राज्य सरकार के अनुसार, सिटीजन आईडी का उपयोग कर कई नागरिकों की जानकारी का गलत इस्तेमाल किया जाने लगा है। फर्जी दस्तावेज के आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की घटनाएं बढ़ी थीं। ऐसे में साइबर सुरक्षा की दृष्टि से सिटिजन सर्विस को बंद करना आवश्यक हो गया था। सरकार ने अब यह तय किया कि सभी सेवाओं और योजनाओं का आवेदन केवल ई-मित्र पोर्टल के माध्यम से ही किया जाएगा।
ई-मित्र की अनिवार्यता
ई-मित्र के माध्यम से सभी सरकारी सेवाओं के लिए आवेदन किया जा सकेगा। नागरिकों को अब सिटीजन आईडी की जरूरत नहीं होगी। ई-मित्र पोर्टल पर पूरी प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाया गया है। फ्रॉड और फर्जीवाड़े की संभावना को कम किया गया है।
एसएसओ पोर्टल पर सेवाओं का बदलाव
ई-मित्र संचालक का कहना है कि हालांकि एसएसओ पोर्टल पूरी तरह से बंद नहीं हुआ है। अब पोर्टल पर केवल वे सेवाएं उपलब्ध होंगी जो विभागीय उपयोग के लिए हैं। सिटीजन सर्विस को हमेशा के लिए हटा दिया है।
ई-मित्र से नागरिक सुविधा
नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी