भीलवाड़ा

Bhilwara news : दिलावर ने भीलवाड़ा के चार शिक्षकों का किया सम्मानित

राज्य स्तरीय मंत्रालयिक कर्मचारी पुरस्कार सम्मान समारोह बीकानेर
less than 1 minute read
Apr 25, 2025
Dilawar honored four teachers of Bhilwara
Dilawar honored four teachers of Bhilwara

Bhilwara news : शिक्षा विभाग का 32वां राज्य स्तरीय मंत्रालयिक कर्मचारी पुरस्कार सम्मान समारोह बीकानेर में आयोजित किया गया। समारोह में 90 शिक्षकों को सम्मानित किया। इसमें भीलवाड़ा जिले के चार शिक्षक भी शामिल हैं। समारोह में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, सचिव स्कूल शिक्षा कृष्ण कुणाल, माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक शिक्षा के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी नरेश कुमार बाहेती को 11 हजार रुपए, प्रतिक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा शाहपुरा सीबीईओ के प्रशानिक अधिकारी सुरेशकुमार मूंदड़ा, सहाड़ा सीबीईओ के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी पुष्पेंद्र बूलीवाल, शाहपुरा के कनेछनकला के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी पवन जीनगर को सम्मानित किया। महासंघ भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष आशुतोष आचार्य ने बताया कि समारोह में महावीरसिंह चूंडावत, संदीप बिश्नोई व मुकेश सेन भी उपस्थित थे।

Updated on:
25 Apr 2025 11:32 am
Published on:
25 Apr 2025 11:32 am