- हरणी महादेव में मंदिर ट्रस्ट और नगर निगम ने तैयारियां पूरी की - तीन मेले में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम और कवि सम्मेलन के साथ भजन संध्या
Bhilwara news : शहर समेत जिले में बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। पर्व को लेकर शिवालय सजकर तैयार हो गए है। शहर के निकट हरणी महादेव, तिलस्वां महादेव और बीगोद में त्रिवेणी संगम पर मेला भरा जाएगा। हरणी महादेव में तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेले की शुरुआत भी 26 फरवरी से होगी। नगर निगम व हरणी महादेव ट्रस्ट की ओर से तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेला प्रागण में झूल-चकरी लगाए गए है। स्टॉल लगाने के लिए टेंट लगा दिए गए है। दुकानों का आंवटन भी मंगलवार को होगा। मंदिर ट्रस्टी मुकेश जाट ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व यहां तीन दिवसीय मेले भरेगा। पंडित चार प्रहर का जागरण और पूजा-अर्चना करेंगे। इसके साथ महादेव के महाआरती होगी। शिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ के दर्शनार्थियों के लिए विशेष व्यवस्था की है। निगम की ओर से यहां तीन दिन तक सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या और कवि सम्मेलन होगा। हरणी महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर चार पहर की महाआरती की जाएगी। निगम महापौर राकेश पाठक ने बताया कि मेले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। भजन संध्या में गोकुल शर्मा और अनिल नागौरी अपनी प्रस्तुति देंगे