
विभाग की सुस्ती आई सामने, वंचित बालिकाओं की तीसरी किस्त के लिए 8 तक चलेगा अभियान
राज्य सरकार की फ्लैगशिप लाडो प्रोत्साहन योजना की तीसरी किस्त के भुगतान को लेकर शिक्षा विभाग की बड़ी सुस्ती सामने आई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी जाने वाली द्वितीय किस्त की तुलना में शिक्षा विभाग से तीसरी किस्त का लाभ लेने वाली बालिकाओं की संख्या विभाग में 'अत्यंतअल्प' है। इसे गंभीरता से लेते हुए प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने 4 से 8 मई तक फील्ड कार्मिकों के माध्यम से एक विशेष सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं, ताकि पात्र बालिकाओं को उनका लंबित भुगतान तुरंत मिल सके।
राज्य में बालिकाओं के जन्म के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने और उनके स्वास्थ्य व शैक्षिक स्तर में सुधार के उद्देश्य से सरकार ने 1 जून 2016 को राजश्री योजना प्रारम्भ की थी। शैक्षिक सत्र 2024-25 से इस योजना को लाडो प्रोत्साहन योजना में समाहित कर दिया। इसी कारण अब राजश्री योजना की तृतीय किस्त का भुगतान लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत देय है।
लंबित भुगतानों के निराकरण के लिए निदेशालय ने एक सख्त चरणबद्ध कार्यक्रम जारी किया है। 4 से 5 मई तक सभी राजकीय और निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संस्था प्रधान शालादर्पण के लाडो प्रोत्साहन योजना पोर्टल पर पात्र बालिकाओं के आवेदन ऑनलाइन अपलोड करेंगे। 6 से 7 मई तक पीईईओ और यूसीईईओ अपने क्षेत्र के विद्यालयों में उपस्थित होकर आवेदनों की जांच करेंगे और उन्हें जिला शिक्षा अधिकारी (मु.) प्रारंभिक शिक्षा को भुगतान के लिए अग्रेषित करेंगे। 8 मई को जिला शिक्षा अधिकारी प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद स्वीकृतियां जारी करेंगे और उन्हें कोष कार्यालय भेजेंगे। 11 मई को सीबीईओ अपने ब्लॉक की संकलित सूचना निदेशालय को प्रस्तुत करेंगे।
गृह रक्षा प्रशिक्षण भर्ती 2022 में भीलवाड़ा जिले के चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र, भीलवाड़ा के कमांडेंट ललित बिहारी व्यास ने बताया कि वर्ष 2022 की नामांकन प्रक्रिया के उपरांत 64 रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। यह नामांकन प्रक्रिया 19 से 21 मार्च तक आयोजित की गई थी। गृह रक्षा राजस्थान, जयपुर निदेशालय द्वारा गठित चयन समिति की उपस्थिति में यह प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। चयन समिति द्वारा अनुमोदित बोर्ड प्रोसिडिंग एवं चयन सूची गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र को प्राप्त हो गई है। समस्त चयनित अभ्यर्थी कार्यालय समय में उपस्थित होकर नोटिस बोर्ड पर सूची का अवलोकन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Published on:
29 Apr 2026 08:55 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
