29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएमश्री स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती का रास्ता साफ: 60 प्रतिशत अंक और 100 प्रतिशत रिजल्ट वाले ही कर सकेंगे आवेदन

शाला दर्पण पर बुधवार से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, 14 संवर्गों में भरे जाएंगे रिक्त पद, पीएमश्री विद्यालयों में शिक्षकों और कार्मिकों की तैनाती का मामला

2 min read
Google source verification
Paving the way for teachers' appointments in PM Shri schools: Only those with 60% marks and 100% results can apply.

पीएमश्री स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती का रास्ता साफ: 60 प्रतिशत अंक और 100 प्रतिशत रिजल्ट वाले ही कर सकेंगे आवेदन

प्रदेश के पीएमश्री विद्यालयों में शिक्षकों और कार्मिकों की तैनाती को लेकर शिक्षा विभाग ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं । इन स्कूलों पीएमश्री महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों को छोड़कर में पदस्थापन के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने वर्तमान में माध्यमिक एवं प्रारम्भिक शिक्षा में कार्यरत विभागीय शिक्षकों और कार्मिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया बुधवार से शुरू होकर 30 अप्रेल की मध्यरात्रि 12 बजे तक चलेगी। इच्छुक शिक्षक शाला दर्पण पोर्टल पर स्टाफ लॉगिन के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

चयन के लिए तय किए गए सख्त मापदंड

शिक्षा विभाग ने पीएमश्री स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए चयन प्रक्रिया में बेहद सख्त शर्तें लागू की हैं। आवेदनकर्ता का कक्षा 10, 12, स्नातक, स्नातकोत्तर और बीएड या बीएसटीसी या डीएलएड सहित अन्य सभी लागू परीक्षाओं में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंकों से उत्तीर्ण होना आवश्यक है। प्राचार्य, प्राध्यापक और वरिष्ठ अध्यापक के पदों के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 से लगातार पिछले 5 वर्षों का बोर्ड कक्षाओं कक्षा 10 और 12 का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत होना चाहिए। वहीं अध्यापक लेवल-1 और 2 के लिए यह अनिवार्य है कि पिछले 5 वर्षों में शत-प्रतिशत विद्यार्थियों का परिणाम ग्रेड 'ए' और 'बी' में रहा हो। ज्यादातर शिक्षण पदों जैसे प्राचार्य, प्राध्यापक, वरिष्ठ अध्यापक, लेवल 1 व 2 के लिए संबंधित पद और विषय पर न्यूनतम 5 वर्ष के अध्यापन का अनुभव मांगा गया है।

इन प्रमुख पदों पर होगी तैनाती

कुल 14 अलग-अलग संवर्गों में अनुमानित रिक्तियों पर पदस्थापन किया जाएगा। इनमें प्रमुख पद इस प्रकार हैं। प्राध्यापक विभिन्न विषय के लिए 1788 पद। वरिष्ठ अध्यापक विभिन्न विषय में 1053 पद। उप प्राचार्य के 267 पद। अध्यापक लेवल-2 विभिन्न विषय में 255 पद। अध्यापक लेवल-1 के लिए 243 पद। बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक के 155 पद। प्राचार्य के 99 पद है। इसके अलावा शारीरिक शिक्षक, पुस्तकालयाध्यक्ष और प्रयोगशाला सहायक के पदों पर भी नियुक्तियां होंगी।

इन पर रहेगा प्रतिबंध

कार्मिकों का पदस्थापन उनके मूल पद व विषय के अनुसार पीएमश्री विद्यालय में 3 वर्ष के लिए किया जाएगा। आवश्यकता होने पर 2 वर्ष के लिए और बढ़ाया जा सकेगा। जिन कार्मिकों के खिलाफ विभागीय जांच लंबित है या जो जांच में दोषी पाए जाने के बाद दंडित हो चुके हैं, उनके आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। जो शिक्षक पहले से ही अंग्रेजी माध्यम स्कूलों स्वामी विवेकानन्द मॉडल विद्यालय सहित, बालिका सैनिक स्कूलों या कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में साक्षात्कार या विशेष चयन प्रक्रिया के जरिए पदस्थापित हैं, वे इस प्रक्रिया में आवेदन के पात्र नहीं होंगे। अन्य विभागों या परियोजनाओं में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत शिक्षक भी आवेदन नहीं कर सकेंगे।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग