4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan: फेक आईडी से दोस्ती कर 17 साल की छात्रा का बलात्कार, फिर निकाह का बनाया दबाव, आरोपी गिरफ्तार, धर्मगुरु फरार

राजस्थान के भीलवाड़ा शहर से छात्रा का बलात्कार कर धर्म परिवर्तन और निकाह के प्रयास का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, धर्मगुरु फरार हो गया है।
2 min read
Google source verification
Nasik IT company involved illegal activities four years 6 team leaders arrested

प्रतीकात्मक तस्वीर

भीलवाड़ा। शहर में एक 17 साल की नाबालिग छात्रा का यौन शोषण कर उसके धर्म परिवर्तन के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हिंदूवादी संगठनों के समूचे मामले में कार्रवाई के बाद पुलिस एक्शन मोड में नजर आई। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि वारदात में लिप्त एक धर्म गुरु की पुलिस तलाश कर रही है।

शहर एक पुलिस थाने में नाबालिग पीड़िता ने कुछ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दी। मामला यौन शोषण एवं धर्म परिवर्तन के प्रयास से जुड़ा होने पर जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव ने मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक सज्जन सिंह को सौंपी। पीड़िता का आरोप है कि जनवरी 2023 में एक फेक आईडी के जरिए आरोपी ने उसके साथ सम्पर्क साधा और दोस्ती की। डरा धमका कर उसके साथ बलात्कार किया।

धर्मपरिवर्तन के लिए कई जगहों पर ले गया

पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे धार्मिक ज्ञान देने के लिए शहर में कई स्थानों पर ले गया। यहां उसे एक मौलवी से मिलाया और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया। इधर, समूचे घटनाक्रम की जानकारी हिंदूवादी संगठनों को हुई तो उनमें रोष व्याप्त हो गया। पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक से मिले और कार्रवाई की मांग की।

कैफे में मिलने के बहाने बुलाया

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि जनवरी 2023 में आरोपी ने फर्जी नाम से सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। बातचीत बढ़ने के बाद उसने उसे एक कैफे में मिलने के लिए बुलाया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया और आपत्तिजनक वीडियो भी बनाए गए।

पहचान बताकर दी धमकी

पीड़िता के अनुसार, घटना के बाद आरोपी ने अपनी असली पहचान उजागर की और चेतावनी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो वह उसे और उसके परिवार को जान से मार देगा। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने उस पर घर में ही रहने का दबाव बनाया और बिना हिजाब के बाहर जाने से मना किया। साथ ही धमकी दी कि यदि उसने उसकी अनुमति के बिना बाहर कदम रखा तो उसे मारकर दफना देगा।

धर्म परिवर्तन के लिए दबाव

शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी लगातार उसे परिवार से अलग होने के लिए उकसाता रहा। वह कहता था कि उससे निकाह करने के लिए धर्म परिवर्तन करना होगा। वर्ष 2025 में आरोपी ने उसे एक धर्मगुरु से मिलवाया और एक धार्मिक स्थल पर ले जाकर धर्म बदलने का दबाव बनाया। साथ ही यह धमकी भी दी कि इनकार करने पर पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा।

चार दिन के रिमांड पर आरोपी

पुलिस उपाधीक्षक सिंह ने बताया कि पुलिस ने अनुसंधान के दौरान मुख्य आरोपी को 24 अप्रेल को गिरफ्तार किया। आरोपी को बाद में पूछताछ के लिए चार दिन के रिमांड पर लिया। वारदात में लिप्त अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग