भीलवाड़ा

Bhilwara news: आधुनिक प्रौद्योगिकी को अपनाना होगा

भारतीय रेलवे ने आधुनिक प्रौद्योगिकी को तेजी से अपनाने के लिए रेलवे के लिए स्टार्ट अप योजना घोषित की है।

less than 1 minute read
Jun 25, 2022
Bhilwara news: आधुनिक प्रौद्योगिकी को अपनाना होगा

भारतीय रेलवे ने आधुनिक प्रौद्योगिकी को तेजी से अपनाने के लिए रेलवे के लिए स्टार्ट अप योजना घोषित की है। जिसके तहत लागत को प्रभावी रूप से कम करना, भारतीय रेलवे की परिचालन दक्षता और सुरक्षा में सुधार करना, कार्यान्वयन में आधुनिकीकरण के लिए नए आविष्कार करना, विभिन्न कार्य समस्याओं के लिए समाधान विकसित करने के साथ प्रोटोटाइप डिजाइन विकसित की जाएगी।

मेवाड़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के महासचिव आरके जैन ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक ने मेवाड़ चेम्बर को इस योजना का प्रारूप भेजकर उद्यमियों, तकनीकी रूप से सक्षम नवयुवकों से रेलवे के लिए स्टार्ट अप योजना में भागीदारी का आव्हान किया है। रेलवे उद्यमियों और स्टार्टअप्स की ओर से विकसित नई नवीन तकनीकों का लाभ उठाने के लिए ऐसे प्रोजेक्ट विकसित करने के लिए प्रति प्रोजेक्ट 50 प्रतिशत भागीदारी अधिकतम 1.5 करोड़ का आर्थिक सहयोग करेगी।
स्टार्ट अप के लिए आवेदन पूर्ण रूप से ऑनलाइन प्रोसेस से ही स्वीकार होंगे। भारतीय रेलवे ने इसके लिए डेडीकेटेड इंडियन रेलवे इनोवेशन पोर्टल विकसित किया है। रेलवे बोर्ड के रिसर्च डायरेक्टर इस कार्य के प्रमुख होंगे।

दो फर्मो से लिए बेसन व लड्डू के नमूने
भीलवाड़ा. चिकित्सा विभाग की ओर से चलाए जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत चिकित्सा विभाग की टीम ने नानकपुरा व दाता पायरा में बेसन, दही और बेसन लड्डू के 3 नमूने लेकर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला अजमेर में भिजवाए गए।
सीएमएचओ डॉ. मुस्ताक खान ने बताया कि जांच दल ने नानकपुरा में राजमल कलाल से बेसन व दही तथा न्यू जोधपुरी स्वीट्स एण्ड भोजनशाला दाता पायरा से बेसन के लड्डू के नमूने लेकर जांच के लिए अजमेर भिजवाए गए। उन्होंने बताया कि जिले में अगर कहीं पर भी मिलावटी खाद्य पदार्थ की सूचना सीएमएचओ कार्यालय के कन्ट्रोल रूम नम्बर 01482-232643 पर दी जा सकती है।

Published on:
25 Jun 2022 09:13 am
Also Read
View All