भीलवाड़ा

Bhilwara news : 9 मार्च 1959 को भीलवाड़ा के सुवाणा आए थे पहले पीएम पंडित नेहरू

भीलवाड़ा के नगर परिषद स्टेडियम में हुई थी सभा

less than 1 minute read
Nov 14, 2024
On 9 March 1959, the first PM Pandit Nehru came to Suwana in Bhilwara

Bhilwara news : प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती गुरुवार काे है। नेहरू का भीलवाड़ा से खास जुड़ाव रहा है। शहर में नेहरू रोड और नेहरू स्टेडियम उस दौर में ही बने थे, इसलिए उन्हीं नाम पर है। हालांकि नगर विकास न्यास ने उनके नाम से नेहरू विहार कॉलोनी विकसित की। न्यास के पूर्व अध्यक्ष कैलाश व्यास ने बताया कि नेहरू पहली बार 9 मार्च 1959 को भीलवाड़ा आए थे। तब पंचायतीराज का माहौल पूरे प्रदेश में बना था। पं. नेहरू नागौर से भीलवाड़ा आए थे। यहां आने से पहले श्री गेस्ट हाउस से लेकर सांगानेरी गेट तक रोड बनाई गई। रोड-शो के बाद नगर परिषद के स्टेडियम में भाषण हुआ। वहीं मंच बनाया गया था। इसे तब से नेहरू स्टेडियम के नाम से पहचाना जाने लगा। व्यास ने बताया कि पं नेहरू कार में सुवाणा से सांगानेरी गेट होते हुए पुराना भीलवाड़ा से होकर नेहरू स्टेडियम पहुंचे।

गोल प्याऊ चौराहे पर किया था स्वागत

आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के सदस्य महेन्द्र सेठी ने बताया कि नेहरू का मुख्य बाजार गोल प्याऊ चौराहे पर लोगों ने जबरदस्त स्वागत किया था। सूत की माला और फूलों के हार पहनाए गए थे। परिषद स्टेडियम पर आमसभा हुई। भाषण में लोगों को पंचायतीराज का महत्व बताया और इसे सफल बनाने की अपील की थी।

तत्कालीन सांसद व्यास ने की थी अगवानी

नेहरू ग्राम सेवा संघ संचालित ग्राम बालिका विद्यालय सुवाणा आए थे। तत्कालीन मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाडिय़ा और संयुक्त राजस्थान के पहले प्रधानमंत्री रहे माणिक्यलाल वर्मा, विद्यालय के संचालक केसर पुरी गोस्वामी, तत्कालीन सांसद रमेशचंद्र व्यास ने अगवानी की। नेहरू ने विद्यालय का दौरा करके शिक्षा के क्षेत्र में बालिकाओं को आगे बढ़ाने की पहल पर केसर पुरी गोस्वामी की सराहना की थी। गांव के नेताओं व ग्रामीणों के साथ नाश्ता किया। सुवाणा का दौरा करने के बाद भीलवाड़ा आए थे।

Published on:
14 Nov 2024 10:33 am
Also Read
View All

अगली खबर