भीलवाड़ा

Bhilwara news : राजस्थान विश्व का ग्लोबल इंडस्ट्रियल हब बनेगा

राजस्थान विश्व का ग्लोबल इंडस्ट्रियल हब बनेगा

less than 1 minute read
Sep 22, 2024
Rajasthan will become the global industrial hub of the world

Bhilwara news : उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राजस्थान पर्यटन के लिहाज से विश्व के नक्शे पर है, लेकिन यहां की अर्थव्यवस्था में बड़ा हिस्सा कृषि का है। उद्योगों में मुबई और हैदराबाद जैसे शहर काफी आगे हैं। इस स्थिति को बदलना होगा।

उप मुख्यमंत्री शनिवार को लघु उद्योग भारती राजस्थान के प्रदेश क्षेत्रीय समेलन में बतौर मुय अतिथि बोल रहीं थीं। उन्होंने कहा कि सीएम भजनलाल शर्मा राजस्थान को विकसित प्रदेश बनाना चाहते हैं। इसके लिए तेजी से काम चल रहा है। राजस्थान इस देश का ही नहीं, विश्व का ग्लोबल इंडस्ट्रियल हब बनेगा। भीलवाड़ा टेक्सटाइल हब है। यहां टेक्सटाइल पार्क बनेगा। उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड ने कहा कि स्विट्जरलैंड के उद्यमियों ने अपनी क्वालिटी व इनोवेशन पर ध्यान दिया। इसके कारण वे आगे हैं। राजस्थान व भारत में भी इस पर ध्यान देना होगा। राठौड़ ने घोषणा की कि स्टोन मार्ट अब 2026 से लद्यु उद्योग भारती करेगा। वन व पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा व उद्योग राज्य मंत्री केके विश्नोई ने भी सबोधित किया। इस दौरान लघु उद्योग भारती महिला इकाई की ओर से स्वयंसिद्धा पोस्टर का विमोचन किया गया।

Published on:
22 Sept 2024 10:31 am
Also Read
View All

अगली खबर