भीलवाड़ा

Bhilwara news: प्रतिभाओं को मिला मार्गदर्शन

वर्तमान समय में कॅरियर के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ी है, लेकिन योग्य बच्चों के लिए अवसरों की कोई कमी नहीं। जरूरत अपनी रूचि व योग्यता के अनुरूप विषय चयन कर आगे बढ़ने की है।
less than 1 minute read
Jun 09, 2022
Bhilwara news:  प्रतिभाओं को मिला मार्गदर्शन
Bhilwara news: प्रतिभाओं को मिला मार्गदर्शन

वर्तमान समय में कॅरियर के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ी है, लेकिन योग्य बच्चों के लिए अवसरों की कोई कमी नहीं। जरूरत अपनी रूचि व योग्यता के अनुरूप विषय चयन कर आगे बढ़ने की है। ये विचार बुधवार शाम महेश नवमी महोत्सव के तहत श्रीनगर माहेश्वरी सभा व माहेश्वरी प्रोफेशनल फोरम के सहयोग से नगर परिषद सभागार में आयोजित महेश टेलेन्ट सर्च-2022 व कॅरियर सेमिनार में उभर कर आए।

आयोजन के तहत जूनियर (कक्षा 9 एवं 10) एवं सीनियर (कक्षा 11 व 12) वर्ग में महेश टेलेन्ट सर्च का आयोजन हुआ। इसके तहत समसामयिक नॉलेज, अंग्रेजी, मेंटल एबिलिटी आदि पर आधारित 40-40 प्रश्नों की परीक्षा हुई। प्रतिभागियों को 40 मिनट में 40 सवालों के जवाब देने थे। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को कॅरियर सेमीनार की मुख्य वक्ता सृजन संस्था हैदराबाद की अनुराधा जाजू, अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के पूर्व सभापति रामपाल सोनी, दक्षिण राजस्थान माहेश्वरी सभा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश कोठारी, माहेश्वरी महिला सभा पश्चिमाचंल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ममता मोदानी ने सम्मानित किया।

श्रेष्ठ 60 प्रतिभागियों को स्मॉर्ट वॉच पुरस्कार में दिए गए। इसके अलावा 120 श्रेष्ठ प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। कॅरियर सेमीनार में मुख्य वक्ता अनुराधा जाजू ने युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए उनकी जिज्ञासाओं का भी समाधान किया। अतिथियों का स्वागत प्रोफेशनल फोरम अध्यक्ष प्रदीप लाठी, सचिव सुनील सोमाणी ने किया। संचालन अहमदाबाद के मौलीन पांड्या ने किया।


समूह नृत्यों के साथ रंगारंग प्रस्तुतियां
महेश टेलेन्ट शो में एकल व समूह नृत्य प्रतियोगिता के साथ विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। टेलेन्ट शो में प्रिंस ऑफ माहेश्वरी, प्रिंसेज ऑफ माहेश्वरी के साथ 50 वर्ष से कम एवं 50 वर्ष से अधिक दो वर्गो में कपल ऑफ माहेश्वरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Published on:
09 Jun 2022 09:40 am