भीलवाड़ा

Bhilwara news: फिर चलेगा शुद्ध के लिए युद्ध अभियान

जिले में आमजन को शुद्ध खाद्य वस्तुएं उपलब्ध हो, इसके लिए जिले में 10 जून से शुद्ध के लिए युद्ध अभियान शुरू किया जाएगा। इसे लेकर गुरुवार को जिला कलक्टर आशीष मोदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया।
2 min read
• •
Updated: 9 Jun 2022, 8:10 PM IST
Bhilwara news:  फिर चलेगा शुद्ध के लिए युद्ध अभियान
Bhilwara news: फिर चलेगा शुद्ध के लिए युद्ध अभियान

जिले में आमजन को शुद्ध खाद्य वस्तुएं उपलब्ध हो, इसके लिए जिले में 10 जून से शुद्ध के लिए युद्ध अभियान शुरू किया जाएगा। इसे लेकर गुरुवार को जिला कलक्टर आशीष मोदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। अभियान के तहत खाद्य वस्तुओं में मिलावट करने वालों पर नकेल कसी जाएगी और उनके खिलाफ फूड सेफ्टी एवं स्टैण्डर्ड एक्ट 2006 एवं नियम 2011 के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

जिला कलक्टर मोदी ने बताया कि 10 जून से शुरू होने वाले अभियान के तहत दूध, मावा, पनीर व अन्य दूग्ध उत्पादों की जांच की जाएगी। वहीं आटा, बेसन, खाद्य तेल, घी, सूखे मेवे, मसाले व बांट एवं माप की जांच की जाएगी। जांच दल में एसडीएम, पुलिस उप अधीक्षक, पुलिस निरीक्षक, विधि माप विज्ञान अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, सहायक औषधि नियंत्रक, डेयरी के प्रतिनिधि शामिल होंगे। अभियान के दौरान मेडिकल स्टोर्स की भी जांच की जाएगी।

सीएमएचओ डॉ मुश्ताक खान ने बताया कि अभियान के तहत नशीली दवाइयों के अवैध क्रय विक्रय को रोकने के लिए चिन्हित मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया जाएगा। नकली व अवमानक औषधियों के संबंध में चिन्हित स्टोर्स के निरीक्षण एवं नमूने लिए जाएगे। वहीं आपत्तिजनक विज्ञापन एवं चमत्कारी औषधियों के प्रकरण से संबंधित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाएगी। वहीं नशीली व नकली औषधियों का अवैध व्यापार पाए जाने पर औषधि अनुज्ञापत्र निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। जिला रसद अधिकारी एवं विधिक माप विज्ञान अधिकारी वजन तोलने की मशीन पेट्रोल और डीजल पंप आदि के संबंध में जांच कर कार्रवाई करेंगे।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) राजेश गोयल, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी, जिला रसद अधिकारी सुनील कुमार, उपविधि परामर्शी आनंद शर्मा, उपभोक्ता संगठन से राजेंद्र जैन, खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेन्द्र सिंह, सहायक औषधि नियंत्रक मनीष कुमार, भीलवाडा डेयरी एमडी विपिन शर्मा, एके गर्ग सहित शिक्षा विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Published on:
Also Read
View All