भीलवाड़ा

Bhilwara Panchayat Samiti Pradhan Chunav Live: भीलवाड़ा में प्रधान चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, बहुमत के बावजूद बदले सियासी समीकरण; केसर देवी BJP में शामिल

Bhilwara Panchayat Samiti Pradhan: भीलवाड़ा की 16 पंचायत समितियों में 27 नवंबर को प्रधान चुनाव होंगे। 11 में कांग्रेस और चार में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है, जबकि शंभूगढ़ में निर्दलीय सदस्यों की भूमिका अहम रहेगी।
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 11:37 AM IST
Bhilwara Pradhan Election Result 2026
लक्ष्मी कुमारी बरड़ोद भाजपा प्रत्याशी सुवाणा (पत्रिका फोटो)

Bhilwara Pradhan Election Result 2026: राजस्थान पंचायती राज चुनाव 2026 के तहत भीलवाड़ा जिले की 16 पंचायत समितियों में शुक्रवार (27 नवंबर) को प्रधान पद के लिए चुनाव हो रहे हैं। जिले की 11 पंचायत समितियों में कांग्रेस और चार में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है, जबकि एक पंचायत समिति में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला है। भीलवाड़ा जिले की 16 पंचायत समितियों के 288 वार्डों में कांग्रेस ने 165, भाजपा ने 111 और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, 10 निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव जीतकर आए हैं। राजस्थान प्रधान चुनाव की ताजा और लाइव अपडेट पढ़ें

Bhilwara Panchayat Samiti Pradhan Chunav: भीलवाड़ा: सुवाणा में भाजपा से लक्ष्मी कुमारी और कांग्रेस से रेखा देवी ने भरा नामांकन

सुवाणा पंचायत समिति में प्रधान पद के लिए भाजपा की ओर से वार्ड संख्या 25 की सदस्य लक्ष्मी कुमारी बरड़ोद पत्नी तेज प्रताप सिंह बरड़ोद ने नामांकन दाखिल किया। वहीं, कांग्रेस की ओर से वार्ड संख्या 3 की सदस्य रेखा देवी ने प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल किया।

हुरड़ा में भाजपा ने शीला जाट को बनाया प्रत्याशी

हुरड़ा पंचायत समिति में प्रधान पद के लिए भाजपा प्रत्याशी शीला जाट ने शपथ ली। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमराज गढ़वाल, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष प्रदीप रांका और प्रस्तावक के रूप में पंचायत समिति सदस्य राधेश्याम तेली मौजूद रहे।

Raipur Panchayat Samiti Pradhan Chunav Live: भीलवाड़ा जिले में रायपुर पंचायत समिति में प्रधान पद के चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पंचायत समिति में कांग्रेस के पास बहुमत होने के बावजूद केसर देवी जाट ने पार्टी का दामन छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उनके पाला बदलने से प्रधान चुनाव के सियासी समीकरण बदल गए हैं। अब सभी की नजरें प्रधान पद के चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।

भीलवाड़ा की पंचायत समितियों में बहुमत का गणित

पंचायत समितिकुल सीटेंबहुमत का आंकड़ाबहुमत किसके पास
आसींद158भाजपा
बनेड़ा179कांग्रेस
बिजौलिया158कांग्रेस
फूलियाकलां158कांग्रेस
हुरड़ा179कांग्रेस
जहाजपुर179कांग्रेस
करेड़ा179कांग्रेस
खजूरी158भाजपा
कोटड़ी2714भाजपा
मांडल2111कांग्रेस
मांडलगढ़2111कांग्रेस
रायपुर158कांग्रेस
सहाड़ा1910भाजपा
शाहपुरा158कांग्रेस
शंभूगढ़158किसी को नहीं
सुवाणा2714कांग्रेस
कुल288——

भीलवाड़ा के सभी प्रधानों की लिस्ट 2026

पंचायत समितिनिर्वाचित प्रधानपार्टी
आसींद——
बनेड़ा——
बिजौलिया——
फूलियाकलां——
हुरड़ा——
जहाजपुर——
करेड़ा——
खजूरी——
कोटड़ी——
मांडल——
मांडलगढ़——
रायपुर——
सहाड़ा——
शाहपुरा——
शंभूगढ़——
सुवाणा——
Also Read
View All