
Malaseri Dev Dungari Temple : भीलवाड़ा में भगवान देवनारायण के 1111वें जन्मोत्सव पर आठ माह पहले मालासेरी देवडूंगरी आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंदिर दर्शन के बाद बंद लिफाफा दानपात्र में डाला था। इस पाती में क्या है, इसका पता सोमवार को लगेगा। श्री देवनारायण जन्मस्थली विकास समिति मालासेरी डूंगरी ने 25 सितम्बर को दानपात्र खोलने का निर्णय लिया है। दानपात्र में विवरण की सूचना उसी दिन शाम पांच बजे घोषित की जाएगी। पुजारी हेमराज पोसवाल ने बताया कि पीएम की पाती को लेकर लोगों में उत्सुकता है।
पूर्व घोषणा के अनुसार 20 सितम्बर को भादवी छठ पर मंदिर प्रबंधन को दानपात्र खोलना तय था, लेकिन डूंगरी पर भक्तों की भारी भीड़ देखते दानपात्र खोलने में देरी हुई। भगवान देवनारायण के भक्तों का मानना है कि दानपात्र खोलने पर ही पता लगेगा की पीएम मोदी देवडूंगरी के विकास को लेकर क्या संदेश या सौगात देकर गए। गौरतलब है कि 28 जनवरी को देवनारायण के जन्मोत्सव में भाग लेने पीएम मालासेरी आए थे। यहां पीएम ने पहले 1111 रुपए दानपात्र में डाले थे। उसके बाद सीलबंद लिफाफा भी दानपात्र में डाला।
यह भी पढ़ें - Good News : राजस्थान के 6 जिलों के 8 स्कूलों में शुरू होंगे नए विषय, 11 नए स्कूल टीचर होंगे भर्ती, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
यह भी पढ़ें - Parivartan Sankalp Sabha : जयपुर में अनोखे अदांज में मंच पर आएंगे पीएम मोदी, एंट्री देख खुशी से झूमेंगे कार्यकर्ता