25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Good News : राजस्थान के 6 जिलों के 8 स्कूलों में शुरू होंगे नए विषय, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी

Good News : राजस्थान के 6 जिलों के 8 स्कूलों में शुरू होंगे नए विषय, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी

Good News : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान के 6 जिलों के 8 विद्यालयों में 11 नए विषय शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इन विद्यालयों में नए विषयों के लिए 11 स्कूल व्याख्याता के पद सृजित किए जाएंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 22 Sep 2023, 3:06 PM IST

ashok_gehlot_2.jpg

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान के 6 जिलों के 8 विद्यालयों में 11 नए विषय शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इन विद्यालयों में नए विषयों के लिए 11 स्कूल व्याख्याता के पद सृजित किए जाएंगे। सीएम अशोक गहलोत की इस मंजूरी से प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा विद्यार्थियों को अपना पंसदीदा विषय स्थानीय स्तर पर ही चुनने का अवसर प्राप्त होगा। उल्लेखनीय है कि राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की थी। जिन छह जिलों में नए विषयों को मंजूरी दी है। वे हैं अलवर, बालोतरा, भरतपुर, चूरू, जयपुर और जैसलमेर हैं।

विद्यालयों और नवीन विषय के नाम -

- अलवर के रामगढ़ महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मुबारिकपुर में पंजाबी।
- बालोतरा के बायतु राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अकादरा में भूगोल।
- भरतपुर के राजकीय गर्ल्स माध्यमिक विद्यालय वैर में अंग्रेजी एवं इतिहास।
- भरतपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खानवा में इतिहास।
- चूरू के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल मोहता राजगढ़ में गृह विज्ञान।
- जयपुर ग्रामीण के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बगरू में इतिहास व हिन्दी साहित्य।
- जयपुर ग्रामीण के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जमवारामगढ़ में अंग्रेजी एवं गृह विज्ञान।
- जैसलमेर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भणियाणा में गणित।

यह भी पढ़ें - महिला आरक्षण बिल पर CM गहलोत बोले - पूरा होने जा रहा सोनिया गांधी का सपना

यह भी पढ़ें - कॉन्स्टीट्यूशन क्लब का निर्माण करने वाली देश की पहली विधानसभा है राजस्थान, सीएम गहलोत करेंगे आज लोकार्पण