हर वर्ग की महिलाओं को मिले आरक्षण
जयपुर मेट्रो में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सीएम अशोक गहलोत बोले - मैं उम्मीद करता हूं कि हर वर्ग में महिलाओं को आरक्षण मिले। एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य वर्गों को जिस तरीके से पंचायत राज और स्थानीय शासन में आरक्षण मिला है, उसी रूप में आरक्षण मिले। संसद और विधानसभा में भी उसी तरीके से आरक्षण मिलना चाहिए। देश की 50 प्रतिशत महिला आबादी को अगर आप महत्व देते हैं, तो यह इस देश में स्वागतयोग्य कदम है।
यह भी पढ़ें - सचिन पायलट और हरीश चौधरी की मुलाकात, सियासी चर्चाएं तेज, बेनीवाल से जोड़कर निकाले जा रहे कई मायने
कांग्रेस ही रख सकती है देश को एक और अखंड
सीएम अशोक गहलोत ने कहा हर गांव-ढाणी में बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता को गर्व महसूस हो रहा है, क्योंकि कांग्रेस ही देश को एक और अखंड रख सकती है। कांग्रेस लोकतंत्र को बचा सकती है, जो आज खतरे में है।
प्रोजेक्ट केवल जयपुर के लिए नहीं
सीएम अशोक गहलोत ने कहा - गांधी वाटिका जयपुर की एक और बड़ी उपलब्धि हो गई। जैसे राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर बना है, परसों कांस्टीट्यूशन क्लब खुलेगा। उसका उद्घाटन होगा। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे यहां आ रहे हैं। यह प्रोजेक्ट केवल जयपुर के लिए नहीं है। चाहे गांधी वाटिका, कांस्टीट्यूशन क्लब, आरआईसी या फिर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का दफ्तर हो।
यह भी पढ़ें - टोंक से चुनाव लड़ेंगे या नहीं सचिन पायलट, बेबाक जवाब सुनकर रह जाएंगे दंग