भीलवाड़ा

बजरी माफिया से शराब लेने और श्रमिकों से मारपीट की डीएसपी ने शुरू की जांच

शक्करगढ़ थाना क्षेत्र में बजरी माफिया से शराब लेते पुलिस जवानों को देखने पर दो युवकों की पिटाई मामले में जहाजपुर डीएसपी महावीर प्रसाद ने जांच शुरू कर दी। इस सम्बंध में शुक्रवार को पीडि़त श्रमिकों ने पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू से शक्करगढ़ थाने के दो जवानों की शिकायत की थी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 May 2022, 11:19 AM IST
बजरी माफिया से शराब लेने और श्रमिकों से मारपीट की डीएसपी ने शुरू की जांच
बजरी माफिया से शराब लेने और श्रमिकों से मारपीट की डीएसपी ने शुरू की जांच

Bhilwara Police शक्करगढ़ थाना क्षेत्र में बजरी माफिया से शराब लेते पुलिस जवानों को देखने पर दो युवकों की पिटाई मामले में जहाजपुर डीएसपी महावीर प्रसाद ने जांच शुरू कर दी। इस सम्बंध में शुक्रवार को पीडि़त श्रमिकों ने पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू से शक्करगढ़ थाने के दो जवानों की शिकायत की थी।Bhilwara Police

जानकारी के अनुसार, खेजडि़या निवासी सुनील कुमार बलाई व दीपक कुमार बलाई ने आरोप लगाया था कि 19 मई की रात उरणा से कारीगरी का काम कर बाकरा जा रहे थे। बाकरा व उरणा के बीच रास्ते में पुलिसकर्मी बजरी के ट्रैक्टर को थाने ले जा रहे थे। रास्ते में गाड़ी रोककर बजरी माफिया से पुलिसकर्मियों ने बीयर की दो कैन ली। पुलिसकर्मियों को शराब लेते दोनों श्रमिकों ने देख लिया। श्रमिकों के पीछे गाड़ी भगाकर पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। उनसे मारपीट की। मोबाइल छीन लिए और बजरी माफिया को दे दिए। धमकी दी कि शराब वाली बात किसी को नहीं बताए। कुछ देर बाद मोबाइल लौटा दिए। दोनों पुलिकर्मियों ने वहां खड़े होकर बीयर पी। इस दौरान थाने की जीप आने पर उनको भी मारपीट के बारे के बताया लेकिन अनसुनी कर भगा दिया। एसपी ने मामले की जांच डीएसपी को सौपी थी। इस पर डीएसपी ने पीडि़तों को बुलाकर उनके बयान लिए।

इनका कहना है
बजरी से भरे ट्रैक्टर को थाने लाते समय दोनों युवक वाहन के आगे-पीछे घूम रहे थे। उनको रोककर मोबाइल की जांच की तो उसमें ट्रैक्टर चालकों के नम्बर मिले। दोनों चालकों से बात कर पुलिस की लोकेशन दे रहे थे। सिपाहियों पर मारपीट करने और बीयर लेने का आरोप निराधार है।
- राजूराम काला, थानाप्रभारी, शक्करगढ़

Updated on:
22 May 2022, 11:19 AM IST
Published on:
Also Read
View All