भीलवाड़ा

Bhilwara Railway होर्डिंग का तिरपाल रेलवे की इलेक्टि्क लाइन पर गिरा, एक घंटे खड़ी रही चेतक एक्सप्रेस

शहर में बुधवार देर शाम मौसम में बदलाव ने भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पर हड़कम्प मचा दिया। अजमेर ओवरब्रिज के निकट तेज हवा से होर्डिंग का तिरपाल उड़कर रेलवे की इलेक्टि्क लाइन पर गिर गया। इससे इलेक्टि्क सप्लाई फेल हो गई व उदयपुर से दिल्ली जा रही चेतक एक्सप्रेस हमीरगढ़ और भीलवाड़ा स्टेशन के बीच एक घंटे खड़ी रही। इससे यात्री परेशान हो गई। बेहाल हो गए। लाइन पर तिरपाल हटाकर टे्न को अजमेर रवाना किया गया।

less than 1 minute read
Jun 16, 2022
होर्डिंग का तिरपाल रेलवे की इलेक्टि्क लाइन पर गिरा, एक घंटे खड़ी रही चेतक एक्सप्रेस

Bhilwara Railway शहर में बुधवार देर शाम मौसम में बदलाव ने भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पर हड़कम्प मचा दिया। अजमेर ओवरब्रिज के निकट तेज हवा से होर्डिंग का तिरपाल उड़कर रेलवे की इलेक्टि्क लाइन पर गिर गया। इससे इलेक्टि्क सप्लाई फेल हो गई व उदयपुर से दिल्ली जा रही चेतक एक्सप्रेस हमीरगढ़ और भीलवाड़ा स्टेशन के बीच एक घंटे खड़ी रही। इससे यात्री परेशान हो गई। बेहाल हो गए। लाइन पर तिरपाल हटाकर टे्न को अजमेर रवाना किया गया। उधर, सुबह जयपुर से उदयपुर जा रही हॉली-डे टे्न का इंजन भी फेल होने से गाड़ी पौन घंटे देरी से रवाना हुई।Bhilwara Railway

रेलवे सूत्रों के मुताबिक खडेश्वरी महाराज मंदिर के निकट ऊंचाई पर होर्डिंग बोर्ड लगा था। देर शाम तेज हवा से इसका तिरपाल उड़कर निकट रेलवे की इलेक्टि्क लाइन पर गिर गया। इससे भीलवाड़ा स्टेशन की टे्क की इलेक्टि्क सप्लाई फेल हो गई। पता चलने पर रेलवे अधिकारी हरकत में आए। इस दौरान उदयपुर से दिल्ली जा रही चेतक एक्सप्रेस हमीरगढ़ तक आ गई। उसे वहीं रोका। आनन-फानन में हमीरगढ़ स्टेशन से तकनीकी विशेषज्ञ बुला तिरपाल हटवाया। लाइन दुरस्त हुई। चेतक एक्सप्रेस को जैसे-तैसे भीलवाड़ा लाए। भीलवाड़ा इसका आगमन शाम 7.55 बजे व ठहराव पांच मिनट का है लेकिन लाइन में फाल्ट ठीक होने में एक घंटे लग गया। इससे गाड़ी रात नौ बजे अजमेर रवाना हो पाई। उधर, जयपुर से उदयपुर जा रही हॉली-डे टे्न का मंडपिया और हमीरगढ़ के बीच बुधवार सुबह इंजन फेल हो गया। दूसरा इंजन मंगवा कर रवाना करने में पौन घंटे लग गया। इस दौरान हरिद्वार-उदयपुर और इंदौर-जोधपुर टे्न भी देरी से रवाना हुई।

Published on:
16 Jun 2022 12:01 pm
Also Read
View All