भीलवाड़ा

भीलवाड़ा : रक्षाबंधन भाइयों की कलाई पर सजा बहना का प्यार

- जिलेभर में उल्लास से मनाया रक्षाबंधन पर्व- बाजार में रही दिनभर रौनक, भद्र के कारण रात को बांधी राखी- लम्बी उम्र के साथ भाई से मांगा सुरक्षा का वचन

less than 1 minute read
Aug 31, 2023
भीलवाड़ा : रक्षाबंधन भाइयों की कलाई पर सजा बहना का प्यार

भीलवाड़ा. भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व बुधवार को उल्लास के साथ मनाया गया। शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाई की कलाई पर प्रेम और स्नेह से रक्षासूत्र बांधकर लम्बी उम्र की कामना के साथ सुरक्षा का वचन लिया। इस दौरान भाई का मुंह मीठा करवा कर नारियल और केले दिए।

भाई ने भी बहन को तोहफा दिया। त्योहार को देखते हुए बाजार में रौनक नजर आई। खासतौर से आजाद चौक में दिनभर महिलाओं की खासा भीड़ रही। यहां बहनें दिनभर खरीदारी करती रही। रंग-बिरंगी पोशाकों में सजी-धजी विवाहित बहनें भाई के घर पहुंची और राखी बांधी। दूरदराज से आई बहन भी एक दिन पूर्व ही भाई के घर पहुंच गई। भद्रकाल का असर त्योहार पर नजर आया। कई बहनों ने भ्रदकाल समाप्त होने के बाद रात सवा नौ बजे राखी बांधी।

नारियल से लेकर सजी मिठाई की दुकान, सब व्यापारी रहे व्यस्त
त्योहार को देखते हुए राखियों के साथ नारियल का बाजार भी खूब चमका। जगह-जगह सड़क किनारे हाथ ठेलों पर नारियल रखे थे। मिठाई की दुकानों पर भी दिनभर भीड़ रही। बहन ने पहले भाई के माथे पर तिलक और चावल लगाया। उसके बाद राख बांधी कर आरती उतारी। मुंह मीठा करवा कर नारियल और केले हाथ में थमाए। ससुराल में रह रही बहने भी अपने मायके समय से पहुंची और भाई को रेशमी डोर बांधी।

Published on:
31 Aug 2023 10:59 am
Also Read
View All