भीलवाड़ा के दी इंस्टीटूयट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने मई 2022 में ली सीए इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम गुरुवार को घोषित किया।
भीलवाड़ा के दी इंस्टीटूयट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने मई 2022 में ली सीए इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम गुरुवार को घोषित किया। शाखा अध्यक्ष निर्भीक गांधी ने बताया कि सीए फाइनल के परिणाम के बाद लगातार इंटरमीडिएट में भी आल इंडिया रैंक हासिल की।
शाखा उपाध्यक्ष सीए दिनेश आगाल ने बताया, भीलवाडा शाखा से सीए इंटरमीडिएट में मनन जैन ने 563 अंक किए। मनन की 34वीं आल इंडिया रैंक रही। निकुंज सुतरिया 539 अंक के साथ जिले में दूूसरे, हिमांशु हिंगड़ 505 अंक के साथ तीसरे, लीपाक्षी राठी 502, रिया मोदी 504 अंक के साथ चौथे व अभिषेक जैन 483 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहे।
रैंकर का सम्मान
शाखा सिकासा अध्यक्ष सीए आलोक सोमानी ने बताया कि शाखा की ओर से रैंक होल्डर मनन जैन व सिटी रेंकर्स का सम्मान किया गया। कोषाध्यक्ष मुरली अटल, ज्योति भाग्यवानी ने विद्यार्थियों को सफलता के गुर बताए। 50 सीए विद्यार्थी उपस्थित थे। इधर, निकुंज, हिमांशु व लीपाक्षी ने सफलता का श्रेय लाठी कॉमर्स क्लासेस के प्रदीप राठी एवं सीए सुनीत नैनावटी को दिया है।
बैरवा भीलवाडा दौरे पर
भीलवाड़ा . राजस्थान अनुसुचित जाति आयोग के अध्यक्ष खिलाडी लाल बैरवा शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे भीलवाडा आएंगे। बैरवा दोपहर 1 बजे सर्किट हाउस में अनुसुचित जाति के उत्थान एवं अधिकारों के लिए जिले में कार्यरत सामाजिक संगठनों, एनजीओ एवं अनुसूचित जाति के लोगों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर 2 बजे जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। इसमें सरकार की योजनाओं पर चर्चा होगी।
राणावत लगातार तीसरी बार ब्लॉक अध्यक्ष बने
भीलवाड़ा . राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ भीलवाडा जिला कार्यकारीणी संघ की उपशाखा सुवाणा का निर्वाचन अधिकारी सुरेशपुरी गोस्वामी के सानिध्य में ब्लॉक कार्यकारीणी का निर्वाचन हुआ। इसमें अध्यक्ष रामभवंर सिंह राणावत , उपाध्यक्ष विनोद कुमार सोनी , मंत्री गोपालपुरी गोस्वामी एवं कोषाध्यक्ष वैभव व्यास को र्निविरोध निर्वाचित किया। पारसमल कुमावत को जिला प्रतिनिधी व भैरूलाल धोबी , गिरधारी लाल मीणा, विनोद दुलारिया, राजेश रामावत, मुकेश कुमार लौहार को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। गोस्वामी ने सभी को शपथ दिलाई।