भीलवाड़ा

भीलवाड़ा में दर्दनाक हादसा, डम्पर ने छीनी परिवार की खुशी, मासूम बेटे व मां की मौत

Bhilwara Tragic Accident : भीलवाड़ा में दर्दनाक हादसा। भीलवाड़ा के मांडल कस्बे में मांडल चौराहा पर बुधवार को सड़क हादसे में बाइक सवार मां व मासूम बालक की मौत हो गई। वहीं पिता गम्भीर रुप से घायल हो गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 May 2025, 2:02 PM IST
Bhilwara Tragic Accident Dumper Snatched Family Happiness innocent son and mother died
मृतक रेखा व उसका मासूम बेटा नारायण (फोटो पत्रिका)

Bhilwara Tragic Accident : भीलवाड़ा में दर्दनाक हादसा। भीलवाड़ा के मांडल कस्बे में मांडल चौराहा पर बुधवार को सड़क हादसे में बाइक सवार मां व मासूम बालक की मौत हो गई। वहीं पिता गम्भीर घायल हो गया।

मासूम नारायण की मौके पर मौत

चोकी प्रभारी केलाश चन्द्र धाबाई ने बताया कि करेड़ा निवासी लादू लाल रैगर बाइक पर पत्नी रेखा व दो वर्ष के बालक नारायण को भीलवाड़ा उपचार के लिए लेकर आए थे। लौटते समय राजमार्ग से मांडल मोड़ पर डंपर चालक ने उनको चपेट में ले लिया। जिससे मासूम नारायण की मौके पर ही मौत हो गई व दम्पति गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिनको एम्बुलेंस की मदद से प्राथमिक उपचार के बाद भीलवाड़ा रेफर किया गया।

बिना नम्बरी डंपर जब्त

उपचार के दौरान रेखा ने भी दम तोड़ दिया। वही लादू लाल की हालात गम्भीर बनी हुई है। डंपर चालक वाहन को मौके पर छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने मौके से बिना नम्बरी डंपर जब्त कर लिया।

Updated on:
29 May 2025, 2:02 PM IST
Published on: