भीलवाड़ा शहर में बापूनगर में आवासीय क्षेत्र में नीलामी के दौरान आवंटित भूखंडों का उपयोग आवासीय के बजाए व्यवसायिक होने के बावजूद नगर विकास न्यास आंखे मूंदे है। पत्रिका ने अनदेखी का मामला उजागर किया तो नगर विकास न्यास ने गंभीरता दिखाई और दो भूखंड मालिकों को नोटिस जारी किए है।
भीलवाड़ा। शहर में बापूनगर में आवासीय क्षेत्र में नीलामी के दौरान आवंटित भूखंडों का उपयोग आवासीय के बजाए व्यवसायिक होने के बावजूद नगर विकास न्यास आंखे मूंदे है। पत्रिका ने अनदेखी का मामला उजागर किया तो नगर विकास न्यास ने गंभीरता दिखाई और दो भूखंड मालिकों को नोटिस जारी किए है।
शहर में लॉक डाउन में नगर विकास न्यास एवं नगर परिषद की अनदेखी से आवासीय कॉलोनियों में अवैध निर्माण की बाढ़ आ गई थी। राजस्थान पत्रिका ने १० जून २०२० को 'नोटिस के बावजूद नहीं रूक सका अवैध निर्माण Ó शीर्षक समाचार प्रकाशित कर शहर में बापू नगर में कोठारी स्कूल के सामने अवैध निर्माण का खुलासा किया था। इसमें खुलासा किया गया था कि न्यास ने दिसम्बर माह में आवासीय भूखंडों की नीलामी के दौरान बापूनगर में दो भूखंडों का आवंटन किया था। Bhilwara UIT closed its eyes
न्यास की शर्तो के अनुसार यहां केवल आवास का निर्माण किया जाना था, लेकिन शहर में लॉकडाउन व कफ्र्यू लग जाने एवं न्यास अभियंताओं की अनदेखी से आवासीय भूखंडों पर एक दो नहीं वरन छह दुकानों का निर्माण कार्य शुरू हो गया। न्यास के नोटिस दिए जाने के बावजूद यहां निर्माण हो रहा है, संबधित अधीक्षण अभियंता फोरी कार्रवाई कर रहे है। Bhilwara UIT
अवैध निर्माण गिराएंगे
सहायक अभियंता रामप्रसाद जाट ने बताया कि बापूनगर योजना क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण की शिकायत पर मौका मुआयना किया। शिकायत की पुष्टि होने के बाद मंगलवार को न्यास ने भूखंड स्वामियों को नोटिस दिया। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ मेंं नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है तथा अवैध निर्माण नहीं हटा तो उसे बाद में गिराया जाएगा।