भीलवाड़ा

बड़ा खुलासा: धनोप मंदिर के वैभव से अभिभूत हुए चोर

जिले के प्रमुख शक्तिपीठ धनोप माता मंदिर में दस दिन पहले हुई 25 लाख रुपए की चोरी का गुरुवार को पुलिस ने खुलासा किया। अंतरराज्जीय गैंग के सरगना समेत तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों सिरोही जिले के निवासी हैं। इन्होंने राजस्थान, गुजरात व महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में मंदिरों और मकानों में चोरियां की। ये धनोप मंदिर से 40 किलो चांदी निर्मित श्रृंगार के जेवरात चुरा ले गए थे, जिसे अहमदाबाद के सर्राफ ा व्यापारी को बेच दिया। इस व्यापारी की तलाश है।

less than 1 minute read
Big disclosure: Thieves overwhelmed by the splendor of Dhanop temple

भीलवाड़ा। जिले के प्रमुख शक्तिपीठ धनोप माता मंदिर में दस दिन पहले हुई 25 लाख रुपए की चोरी का गुरुवार को पुलिस ने खुलासा किया। अंतरराज्जीय गैंग के सरगना समेत तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों सिरोही जिले के निवासी हैं। इन्होंने राजस्थान, गुजरात व महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में मंदिरों और मकानों में चोरियां की। ये धनोप मंदिर से 40 किलो चांदी निर्मित श्रृंगार के जेवरात चुरा ले गए थे, जिसे अहमदाबाद के सर्राफ ा व्यापारी को बेच दिया। इस व्यापारी की तलाश है।

पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने बताया कि 6 दिसम्बर की रात को धनोप मातेश्वरी मंदिर से कुछ लोग 40 किलो चांदी की प्रतिमा के जेवर चुरा ले गए। इनमें चांदी के छत्र, पाट व मुकुट थे। वहां के सीसी टीवी में नकाब लगाए दो संदिग्ध दिखे। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष सत्येंन्द्रसिंह राणावत की थाने में रिपोर्ट के बाद शाहपुरा एएसपी विमलसिंह की अगुवाई में टीम ने जांच के बाद सिरोही के पिंडवाडा थाना क्षेत्र के मालप निवासी मोतीराम गरासिया,लालाराम गरासिया व अशोककुमार गरासिया को दबोचा। सरगना अशोक पर पिंडवाडा थाने में 18 मुकदमें हैं। वह कई मंदिरों में चोरी कर चुका है।

पूछताछ में पता लगा कि आरोपी घूमकर प्रमुख धर्मस्थलों की रैकी करते। उन मंदिरों को निशाना ज्यादा बनाया, जहां लोगों की अधिक आस्था थी तथा चढ़ावा ज्यादा आता हो। मंदिर चुनने के बाद टीम बना पिकअप लेकर चोरी करने निकलते थे।

Published on:
18 Dec 2020 10:15 am
Also Read
View All