भीलवाड़ा

बिहार व भीलवाड़ा मिलकर टेक्सटाइल दे सकते नई ऊंचाइयां

मेवाड़ चेम्बर में आयोजित आपसी संपर्क बैठक
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2021, 8:32 AM IST
बिहार व भीलवाड़ा मिलकर टेक्सटाइल दे सकते नई ऊंचाइयां
बिहार व भीलवाड़ा मिलकर टेक्सटाइल दे सकते नई ऊंचाइयां

भीलवाड़ा
भाजपा का राष्ट्रीय प्रवक्ता व बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कहीं भी उद्योग में पूंजी लगाने में उद्यमी को उसकी सुरक्षा की गारंटी चाहिए। पूर्व में बिहार के बारे में काफी गलतफहमियां थी, वह बीते जमाने की बात है, आज पूरे बिहार में शांति एवं अमन चैन है। मुझे तो यह कहना है कि बी फॉर भीलवाडा एवं बी फॉर बिहार मिल जाए तो हम सब मिलकर देश के टेक्सटाइल उद्योग को नई ऊंचाइयां देने के साथ निश्चित रूप से टेक्सटाइल निर्यात को 100 बिलियन डॉलर तक आसानी से पहुंचा सकते है। भारतीय मुद्रा पर जो अशोक चिन्ह है वह बिहार की ही देन है। वह आपको यहां भी शुभ लाभ दे रहा है तो अपनी मात्र भूमि में कितना गुणा शुभ लाभ देगा, इसकी आप कल्पना करे। बिहारियों ने कभी मांग कर नहीं खाया, मेहनत से कमा कर खाया है। अब भी मेहनत हमारी होगी, उसमें से आपको भी लाभ मिलेगा। वे मंगलवार सायं मेवाड़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री की ओर से आयोजित आपसी संपर्क बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।
राजस्थान की तरह बिहार भी लैंडलॉक्ड राज्य
बिहार सरकार के उद्योग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ब्रिजेश मेहरोत्रा ने बिहार की टेक्सटाइल नीति के बारे में बताते हुए कहा कि वहां की नई टेक्सटाइल नीति में पूंजी अनुदान 20 से 35 प्रतिशत तक, कार्यशील पूंजी पर बैंक ब्याज में अनुदान के साथ, विद्युत दरों में 3 रुपए प्रति यूनिट तक छुट, रोजगार अनुदान 2 हजार से लेकर 3500 रुपए प्रति श्रमिक प्रति माह 5 वर्ष तक के प्रावधान किए गए है। राजस्थान की तरह बिहार भी लैंडलॉक्?ड राज्य है। निर्यात के लिए बन्दरगाहों तक माल भेजने के लिए माल भाडे का 75 प्रतिशत तक अनुदान के भी प्रावधान किए गए है। सभी अनुदानों को मिलाकर उद्योग में किए गए स्थाई निवेश के 150 प्रतिशत तक अनुदान के प्रावधान किए गए है।
कार्यशाला के प्रारम्भ में चेम्बर अध्यक्ष जीसी जैन ने सभी का स्वागत किया। संगम ग्रुप के चेयरमेन आरपी सोनी, डॉ पीएम बेसवाल, आरटीएमए चेयरमेन डॉ एसएन मोदानी, जे सी लढ्ढा, वीके सोडानी, अश्विनी मित्तल, एसपी नाथानी, अतुल शर्मा के साथ अन्य उद्योग संगठनों के पदाधिकारियों ने शाहनवाज हुसैन एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया। संचालन महासचिव आरके जैन ने किया।

Updated on:
27 Oct 2021, 8:32 AM IST
Published on:
Also Read
View All