भीलवाड़ा

पहले बिपरजॉय, फिर मानसून की मेहरबानी, औसत का आधा बरस चुका पानी

- बदल रहा ट्रेंड : लड़की बांध लबालब, छलकने को आतुर कोठारी बांध - सबसे पहले भरने वाला गोवटा नहीं पकड़ पाया रफ्तार - 616 सालाना औसत जिले में बारिश
2 min read
• •
Updated: 23 Jul 2023, 11:30 AM IST
पहले बिपरजॉय, फिर मानसून की मेहरबानी, औसत का आधा बरस चुका पानी
पहले बिपरजॉय, फिर मानसून की मेहरबानी, औसत का आधा बरस चुका पानी

बिफरजॉय तूफान का असर और फिर मानसून में मेघों की मेहरबानी से जिले में सालाना औसत बारिश का आधा पानी बरस चुका है। यहीं रफ्तार रही तो इस बार बारिश रिकॉर्ड तोड़ सकती है। बारिश का ट्रेंड इस बार बदल रहा है। इसी ट्रेंड के चलते नदी-नाले छलक गए। लिहाजा सैर सपाटे के लिए लोग नदी-झरनों की ओर रुख कर रहे हैं। इस बार एक माह ही बारिश का आंकड़ा सामान्य का आधा हो गया। साढ़े तीन माह अभी मानसून के बाकी हैं।


जिले में सालाना बारिश का औसम 616 मिमी है। इसके मुकाबले 322 मिमी बरसात हो चुकी है, यह लगभग 52.27 प्रतिशत है। जिले में सबसे पहले भरने वाला गोवटा बांध अभी छलक नहीं पाया है। 27 फीट भराव क्षमते के गोवटा में वर्तमान में 21 फीट पानी है। करीब सात फीट खाली है जबकि लड़की लबालब हो गया और कोठारी बांध छलकने को आतुर है। जिले के जलाशयों में भराव क्षमता का अभी 23.37 प्रतिशत ही पानी आया है।

जहाजपुर अव्वल और शम्भूगढ़ सबसे कम
जिले में पिछले एक माह में गंगापुर क्षेत्र में सर्वाधिक 463 मिमी बरसात हुई। सबसे कम बारिश शम्भूगढ़ में हुई है। जिले का चेरापूंजी क्षेत्र कहलाने वाला बिजौलियां क्षेत्र बरसात के मामले में चौथे पायदान पर है। यहां 412 मिमी बरसात हुई है। दूसरे पायदान पर जहाजपुर में 462 मिमी बरसात हो चुकी है। इसी तरह गुलाबपुरा में 344, आसींद 216, बदनोर 284, बनेड़ा 324, भीलवाड़ा 369, हमीरगढ़ 326, हुरड़ा 299, कोटड़ी 329, मांडल 416, करेड़ा 251, मांडलगढ़ 299, रायपुर 344, सहाड़ा 407, शाहपुरा 274, फूलियाकलां 296, बिजौलियां 412, शम्भूगढ़ 162, कारोही 361, रूपाहेली 290, शक्करगढ़ 291, पारोली 396, बागोर 344, ज्ञानगढ़ 216, काछोला 415 तथा मोखुंदा में 246 मिमी बरसात हुई है।
......

प्रमुख बांध और तालाबों की िस्थति
जलाशय भ्रराव क्षमता मौजूदा हालात

मेजा बांध 30 9.48

सरेरी 23 4.79

अरवर 24 6

खारी 21 जीरो
कोठारी 17.22 16.08

नाहर सागर 15.25 जीरो

उम्मेदसागर 13 1.48

जैतपुरा 23 15.98

मांडल तालाब 14 जीरो

झडोल 12.62 6.56

चन्द्रभागा 18.50 जीरो

पचानपुरा 23 12.30

रायथिलियास 10 6.69

मंडोल 17 3.50

गुवारड़ी 7 2.99

नागदी 19.9 11.48

आंगूचा 12.75 2.89

डामटी कोकरा 33.50 12.47

कान्याखेड़ी 11.80 जीरो

शक्करगढ़ 13.40 2.95

नवलपुरा 13.50 6.50

(आंकड़े फीट में)

.................

फैक्ट फाइल

52.27 प्रतिशत

अब तक बारिश

616 एमएम

जिले की औसत बारिश

322 एमएम
बरसात हो चुकी
1 माह
बारिश का सीजन को हुए

1 बांध
अब तक लबालब
1 बांध

छलकने के कगार पर
4 बांध

जीरो लेवल

Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा में हिस्ट्रीशीटर ने दोस्त की पत्नी की हत्या कर शव जलाया, 15 तोला सोने के लिए किया अपहरण

Rajasthan Panchayat Chunav: वोटों की गिनती पूरी किए बिना ही घोषित कर दिया परिणाम, राजस्थान में यहां सरपंच चुनाव की काउंटिंग में बड़ी चूक

भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल