भीलवाड़ा

सॉफ्टवेयर ने अटकाए जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

आठ दिन में 1100 आवेदन लम्बित, अब पुराना सॉफ्टवेयर फिर चालू
less than 1 minute read
Feb 15, 2023
सॉफ्टवेयर ने अटकाए जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र
सॉफ्टवेयर ने अटकाए जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

भीलवाड़ा . सॉफ्टवेयर अपडेशन के कारण एक सप्ताह से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का पोर्टल नहीं खुल रहा है। इस कारण प्रदेश व जिले के अन्य निकायों में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का काम रूक गया। प्रमाण पत्र के लिए आवेदनों का पंजीयन किया जा रहा है। यह िस्थति आठ दिन से है। इस कारण आवेदक ही नहीं, नगर परिषद के कर्मचारी भी परेशान हैं। हालांकि लोगों की परेशानी देखते पुराना सॉफ्टवेयर चालू किया है। परिषद में 25 जनवरी से अब तक जन्म-मृत्यु के 1021 तथा विवाह पंजीयन के 74 आवेदन लम्बित हैं।


परिषद के अनुसार, ई-साइन को लेकर सॉफ्टवेयर अपडेट किया जा रहा है। इससे प्रदेश में किसी भी निकाय में ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में लोग परेशान हैं। रोजाना 40 से 50 आवेदक परिषद कार्यालय खुलते ही प्रमाण पत्र बनवाने आते हैं। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के प्रभारी अमृतलाल खटीक ने बताया कि मंगलवार से पुराने सॉफ्टवेयर पर काम की अनुमति दी है। इससे अब जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का काम शुरू कर दिया। आठ दिन से लंबित प्रमाण पत्र बनाने को अलग टीम लगाई है।

Published on:
15 Feb 2023 10:12 am
Also Read
View All
भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा: मोहन भागवत और राष्ट्रसंत पुलक सागर के बीच सनातन रक्षा, गोसेवा और डेमोग्राफी पर चर्चा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

जयपुर से 50 KM दूर BJP की ‘शाही बाड़ेबंदी’: कोई स्विमिंग में मस्त, तो कोई भक्ति में लीन; नाप-तोलकर बात कर रहे प्रत्याशी